script22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 58860 per ten grams | Patrika News
मंडी भाव

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

इंदौर बाजार . 31-1-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64260 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72850 रुपए किलो

Jan 31, 2024 / 06:15 pm

विशाल मात

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम
इंदौर. सराफा बाजार में सामान्य कारोबार के बीच ग्राहकी सुस्त रहने से दोनों कीमती धातुओं में नरमी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 2037 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 23.06 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 64100 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58860 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73000 व टंच 73150 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64260 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72850 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आपूर्ति में कमी से लहसुन हुआ महंगा
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक कम होने के कारण लहसुन की कीमतों में तेजी का वातावरण बना है। नई लहसुन की आवक 4000 बोरी, जबकि पुराने लहसुन की 350 बोरी आवक बताई गई। मंडी प्याज की 35 हजार व आलू की 48 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1400, राशन 1000 से 1200, प्याज बेस्ट 1200 से 1400, मीडियम 800 से 1200, गोल्टा 400 से 800, लहसुन ऊंटी पुरानी 35000 से 36000, नई 28000 से 31000, देशी लहसुन 22000 से 24000, एवरेज 17000 से 18000, बारिक 13000 से 15000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
अक्टूबर-दिसंबर 2023 में सोयामील की घरेलू खपत में गिरावट
इंदौर . चालू मार्केटिंग सीजन की पहली तिमाही के दौरान घरेलू प्रभाग में खाद्य उद्देश्य एवं पशु आहार निर्माण उद्योग में सोयामील की मांग कुछ कमजोर रही।
दि प्रोसेसर्स एसोसिशन ऑफ इंडिया (सोपा) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान पशु आहार- पॉल्ट्री फीड क्षेत्र में सोयामील की कुल खपत 18.50 लाख टन पर सिमटी जो वर्ष 2022 की समान अवधि की खपत 19 लाख टन से 2.6 प्रतिशत कम रही। इसी तरह खाद्य क्षेत्र में इसकी खपत 3 लाख टन से घटकर 2 लाख टन रह गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोयामील का घरेलू उत्पादन भी 27.14 लाख टन से घटकर 25.65 लाख टन रह गया क्योंकि सोयाबीन की कम मात्रा की क्रशिंग हुई। सोयामील का निर्यात भी 4.19 लाख टन से 10 हजार टन गिरकर 4.09 लाख टन रह गया। सोपा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-दिसम्बर 2023 की तिमाही में प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में कुल 52 लाख टन सोयाबीन की आवक हुई जो पिछले साल की आपूर्ति 50 लाख टन से ज्यादा रही।
लेकिन सोयाबीन की क्रशिंग 34 लाख टन से घटकर 32.50 लाख टन रह गई। सोपा के कार्यकारी निदेशक के अनुसार सरकारी एवं व्यापारिक स्रोतों के साथ अन्य स्रोतों से संग्रहित आंकड़ों के आधार पर मांग एवं आपूर्ति का यह अनुमान तैयार किया गया है। सोपा ने 2023-24 सीजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 118.74 लाख टन सोयाबीन के उत्पादन का अनुमान लगाया है जबकि पिछले स्टॉक एवं संभावित आयात के साथ इसकी कुल उपलब्धता 142.81 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। एसोसिएशन के अनुसार 1 जनवरी 2024 को किसानों, व्यापारियों एवं मिलर्स के पास करीब 97 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा हुआ था 1 जनवरी 2023 के स्टॉक 101.09 लाख टन से कुछ कम रहा।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1500 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1515, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865 से 870, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 815 से 820, मुंबई सोया रिफाइंड 875 से 880, मुंबई पाम तेल 845 से 848, इंदौर पाम 890, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 800 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6400, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4450 से 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4780, लक्ष्मी 4700, सांवरिया इटारसी 4550, खंडवा 4530, रुचि 4670, धानुका 4640, एमएस नीमच 4625, एमएस पचोर 4525 व एवी 4650 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1675, देवास 1675, उज्जैन 1675, खंडवा 1650, बुरहानपुर 1650, अकोला 2675 रुपए।
—-
आवक कम होने से उड़द के भाव में तेजी
इंदौर. उत्पादक मंडियों में इस समय उड़द की आवक न के समान बनी हुई है। उपलब्धता कमजोर पडऩे व लेवाली बढऩे से उड़द की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उड़द दाल की मांग में सुधार होने से उड़द में दाल मिलर्स की सक्रियता बढऩे लगी है जिससे उड़द की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उधर मांग बेहतर बनी रहने से तुवर की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। घटते घरेसू उत्पादन को देख तुवर में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर बनी हुई है जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। तुवर के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र व कर्नाटक में यील्ड कमजोर है। दूसरी तरफ अफ्रीकी देशो से तुवर का आयात सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। जिससे भारतीय पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की उपलब्धता में गिरावट देखी जा रही। पुरानी तुवर का स्टॉक निल बना रहने से तुवर में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग मजबूत बनी हुई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5500, काबुली सूडान 6850, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 9800, गजरी 9100 व उड़द एफएक्यू 8800 रुपए।
दलहन: चना 5950 से 6000, विशाल 5750 से 5800, डंकी 5250 से 5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10000 से 10200, कर्नाटक 10100 से 10300, निमाड़ी 8800 से 9800, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8500 से 9000, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7600 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12000 से 12100, फूल 13000 से 13100, बेस्ट तुवर दाल 14200 से 15300, ब्रांडेड तुवर दाल 15500, मूंग दाल मीडियम 10400 से 10500, बोल्ड 10500 से 10700, मूंग मोगर 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15500, (42-44) 15300, (44-46) 15100, (58-60) 13900 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
ग्राहकी कमजोर रहने से घटे शकर के दाम
इंदौर . थोक किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से शकर की कीमतों में कमी आई है। फरवरी माह का कोटा 22 लाख टन जारी होने पर बाजार में तेजी तो आई थी, लेकिन ग्राहकी का अभाव रहने से भाव फिर घट गए है। मखाना में 30 रुपए किलो भाव तेज रहा। शकर 3840 से 3890, सुपर 3925, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7420, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7520, शिव ज्योति (1 किलो) 7290 रुपए प्रति क्विंटल में। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 114 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2500 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 650, मटरदाना 690 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 430 से 460, मीडियम 510 से 560, बेस्ट 650, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1050 से 1250, बेस्ट 1340 से 1425, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 770 से 810, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 650 से 800, बेस्ट 1200 से 1300, धोली मूसली 2700 से 2750, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 2050, मीडियम 2050 से 2250, बेस्ट 2200 से 2350, एक्सट्रा बेस्ट 2500 से 2850, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 560 से 600, कैलिफोर्निया 675 से 680, ऑस्ट्रेलिया 550, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 2175 से 2250, बेस्ट 2350, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1600, चना बेसन 3875 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू के भाव में गिरावट
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में मांग कमजोर रहने से गेहंू के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मिल क्वालिटी 2500 से 2525, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2225 से 2300 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2690, संघवी निमरानी 2710 व मालनपुर 2650 रुपए क्विंटल।

दिसावरी मंडियां
बुरहानपुर : गेहंू 2210 से 285, मक्का 1715 से 2215, ज्वार 2120 से 2110 सोयाबीन 2815 से 4180, चना 4260 से 4550, तुअर 8770 से 9810 रुपए।
खरगोन : कपास 4200 से 6865, गेहूं – 2560 से 2970, मक्का 1851 से 2170, तुअर 8200 से 10412, सोयाबीन- 4000 से 4555 रुपए।
खंडवा: सोयाबीन 3800-4673, गेहूं 2311-2938, तुवर 6000-9961, चना 4970-5491, मक्का 2010-2111, कपास 4300-6781 रुपए।

आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 1980-3281, गेहूं पूर्णा 2290-2586, गेहूं पोषक 2473-2500, चना हरा 5420, चना देशी 5000, चना काबली 5000, चना शंकर बड़ा 15100, धनिया 7906, रायडा 4051-4361, सोयाबीन सफेद 2205-4711 रुपए प्रति क्विंटल।
देवास मंडी: गेहंू 1840 से 3395, सोयाबीन 1000 से 4551, काबली चना 4600 से 13950, चना 4900 से 5727, रायड़ा 3000 से 4395, मसूर 4900 से 5400, मक्का 2300, धनिया 5801 से 5831, मटर 3499 रुपए।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / 22 कैरेट सोना 58860 रुपए दस ग्राम

ट्रेंडिंग वीडियो