scriptदशहरा से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल | Gold becomes expensive before Dussehra, silver price also rises | Patrika News
मंडी भाव

दशहरा से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल

इंदौर बाजार भाव : 3 अक्टूबर 2022- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 51650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 58500 रुपए किलो रही।

इंदौरOct 03, 2022 / 06:03 pm

विशाल मात

सराफा बाजार…
इंदौर. त्योहारी सीजन में सोना-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दशहरा से ठीक पहले सोमवार को सोने में 150 व चांदी में 900 रुपए का उछाल आया। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1676.50 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1666.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 19.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 19.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 51650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 58000 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 51650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 58500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
प्याज की बंपर आवक होने की धारणा
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज और लहसुन के भाव में मंदी बनी रही। व्यापारिक सूत्रों का कहना हैै कि नवरात्र बाद प्याज की बंपर आवक होने की धारणा है। आगरा तरफ से मंडी में 5 गाड़ी आलू की आवक हुई। आगरा का आलू 1300 से 1500 रुपए क्विंटल बिका। मंडी में प्याज की 75 हजार, आलू की 15 हजार व लहसुन की 11 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 1100 से 1300, एवरेज 700 से 1000, गोल्टा 400 से 700, गोल्टी 200 से 400, आलू ज्योति 1400 से 1500, मीडियम 1200 से 1300, लहसुन ऊंटी सुपर 1800 से 2000, बोल्ड 1600 से 1700, एवरेज 1200 से 1400 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
देश की मंडियों में 1.85 लाख बोरी सरसों की आवक
विदेशी मंदी से खाद्य तेलों के दाम घटे
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को खाद्य तेलों की महंगाई से राहत मिली है। कारोबारियों के मुताबिक सप्ताह भर में खाद्य तेलों के दाम 3 से 10 रुपये प्रति किलो घट चुके हैं। आने वाले दिनों में भी खाद्य तेलों की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है। देश की मंडियों में सरसों की आवक 1.85 लाख बोरी रही। सरसों में मांग कमजोर रहने से भाव दबे रहे।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1630 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1625, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1120 से 1125, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1080 से 1085, मुंबई सोया रिफाइंड 1140, मुंबई पाम तेल 870, इंदौर पाम 925, राजकोट तेलिया 2550, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1180 रुपए।
तिलहन : सरसों 5700 से 5800, सोयाबीन 4800 से 5120 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38400 से 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5150, प्रेस्टीज 4850, कास्ता 4800, खंडवा 4850, रुचि 4700, एमएस पचोर 4851, प्रकाश 4850, सिवनी 4825 व एवी 4850 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2800 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
मिलों की खरीद कमजोर होने उड़द, चना एवं मूंग में गिरावट जारी
इंदौर. दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी रहने के कारण सोमवार को उड़द, चना एवं मूंग की कीमतों में गिरावट जारी रही, जबकि नीचे दाम पर बिकवाली कम आने तुवर में सुधार आया। मसूर के भाव इस दौरान लगभग स्थिर बने रहे। सूत्रों के अनुसार
चालू खरीफ में दलहन की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार चालू खरीफ में दालों की कुल बुआई 133.68 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 139.21 लाख हेक्टेयर से कम है। लेमन तुवर की कीमतों में सुधार तो आया है लेकिन व्यापारी अभी इसके भाव में बड़ी तेजी में नहीं है। वैसे भी अगले महीने से बर्मा से आयातित अरहर की आवक बढ़ेगी, तथा जानकारों का मानना है कि अक्टूबर में करीब एक से सवा लाख टन आयातित अरहर भारतीय बंदरगाह पर पहुंचेगी। लेमन एवं देसी तुवर की तुलना में अफ्रीकी देशों से आयातित तुवर सस्ती है इसलिए आगे अरहर की कीमतों पर दबाव बनने के आसार है। जानकारों के अनुसार महीने की पहली तारीखों की मांग निकलने से हल्का सुधार जरूर आ सकता है। उड़द में बर्मा से आयातित माल तो आ ही रहे हैं, साथ ही खरीफ उड़द की आवक भी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों बढ़ी है। इन राज्यों की मंडियों में हल्के, भारी माल ज्यादा मात्रा में आ रहे हैं, जिस कारण कीमतों में अंतर भी ज्यादा है। दक्षिण भारत के राज्यों की मांग सीमित बनी हुई है, जिस कारण उड़द की कीमतों में अभी तेजी मानकर व्यापार नहीं करना चाहिए। नेफेड द्वारा लगातार नीचे दाम पर चना की बिकवाली करने से इसकी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि त्योहारी सीजन के कारण चना दाल और बेसन की मांग में सुधार आयेगा, लेकिन इसके भाव में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। राजस्थान के कृषि निदेशालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू खरीफ में मूंग का उत्पादन 46 फीसदी बढक़र 13.21 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले खरीफ सीजन में इसका उत्पादन 9.05 लाख टन का ही हुआ था।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4400, काबुली सूडान 6000, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6100, तुवर अफ्रीका 7600, गजरी 5400, तुवर अरुषा 5500, तुवर मोजांबिक 5450 व उड़द एफएक्यू 7100 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4700 से 4750, विशाल 4500 से 4600, डंकी चना 4200 से 4400, मसूर 6125 से 6150, तुवर महाराष्ट्र 7500 से 7600, कर्नाटक 7700 से 7800, निमाड़ी 6700 से 7100, मूंग बारिश का 6800 से 7100, मूंग पुराना 6800 से 7000, एवरेज 5700 से 6300, उड़द 7300 से 7500, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7500 से 7600, तुवर दाल सवा नंबर 9000 से 9100, फूल 9400 से 9500, बेस्ट तुवर दाल 10000 से 11200, मूंग दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, मूंग मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11600, (42-44) 11400, (44-46) 11100, (58-60) 10200 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
तरबूज मगज बढक़र 321 रुपए बिका
इंदौर. तरबूज मगज के भाव में तेजी का वातावरण बना हुआ है। जैसा की पत्रिका ने एक सप्ताह पूर्व ही तरबूज मगज में 300 के पार पहुंचने की धारणा प्रकाशित की थी । बाजार में तरबूज मगज 321 के स्तर पर पहुंच गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रतिकूल मौसम के चलते प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान में इस वर्ष भी तरबूज मगज का उत्पादन कम माना जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में सूडान से आयात भी नहीं हो रहा है। जबकि त्योहारी मांग बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में स्टॉकिस्टों की सक्रिय हो गए है और भाव बढ़ा कर बोलो जा रहे है।
शकर एस 3725 से 3740, शकर एम सुपर 3750 से 3775, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 160 से 165, छोटा 180 से 185, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7130, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7200, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 7390, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 7330, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 7860, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 6930, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7130, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 6620 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 155 से 175, खोपरा बूरा 1950 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 525 से 528, मिनिमटर 530 से 538, मटरदाना 570 से 575, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 262 से 267, मीडियम 275 से 280, बेस्ट 290 से 301, सौंफ मोटी 165 से 175, मीडियम 185 से 195, बेस्ट 210 से 225, बारीक 190 से 240, लौंग चालू 675 से 685, बेस्ट 710 से 720, दालचीनी 260 से 265, जायफल 725 से 740, बेस्ट 775, जावत्री 1950 से 2050, बड़ी इलायची 585 से 625, बेस्ट 675 से 750, पत्थरफूल 325 से 385, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 675 से 800, शाहजीरा खर 325 से 350, ग्रीन 425, तेजपान 88 से 92, तरबूज मगज 311 से 321, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 170 से 350, खसखस चालू 350 से 650, बेस्ट 825 से 900, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1375, धोली मूसली 1150 से 1250, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 900 से 1100, मीडियम 1250 से 1350, बेस्ट 1425 से 1575, एक्सट्रा बेस्ट 1625 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 775 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 685 से 720, काजू डब्ल्यू वन 665 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 655 से 665, एसएस डब्ल्यू 650, काजू जेएच 650 से 685, टुकड़ी 650 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 560, अमरीकन 625 से 645, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 125 से 135, मीडियम 175 से 185, बेस्ट 190 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 225 से 250, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 260, चारोली 1100 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का 550 से 650, बेस्ट 750, एक्सट्रा बेस्ट 875, अंजीर 675 से 875, बेस्ट 1100 से 1250, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 770, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1650 से 1700, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2250 से 2300, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1420, रवा कट्टे में 1560, मैदा 1500, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 300 रुपए किलो।

Home / Business / Mandi Bhav / दशहरा से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो