scriptबिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम | Gold on bill Rs 63400 per ten grams | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम

इंदौर बाजार . 9-12-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 63400 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74200 रुपए किलो

Dec 09, 2023 / 06:23 pm

विशाल मात

बिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम

बिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम

बिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम
इंदौर. सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। बिल पर सोना 600 रुपए घटकर 63400 रुपए प्रति दस ग्राम बिका, जबकि चांदी 700 रुपए लुढक़र 74200 रुपए किलो के स्तर पर पहुंची। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2032.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2004.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.97 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62350 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58070 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73200 व टंच 73350 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 63400 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74200 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

प्याज के भाव लुढक़े
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में दागी प्याज की आवक अधिक होने के साथ निर्यात प्रतिबंध लगने से भाव में जोरदार गिरावट आई है। मंडी में नए प्याज की 30 हजार व पुराने प्याज की 3 हजार बोरी आवक हुई। नए आलू की 4000 बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1300 व राशन 800 से 1100 रुपए क्विंटल बिका। प्याज दागी 1500 से 2000, प्याज बेस्ट नई 2500 से 2800, मीडियम 2000 से 2200, गोल्टा 1700 से 1800, गोल्टी 1600 से 1700, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 18000 से 19000, देशी लहसुन 16000 से 17000, एवरेज 12000 से 14000, बारिक 12000 से 14000, चिप्स क्वालिटी का पुराना आलू 800 से 900 व ज्योति 500 से 700 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में सोयाबीन की 2.25 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश में सोयाबीन की 2.25 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 55 हजार, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 25 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की देश में कुल 3.75 लाख बोरी की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 45 हजार, राजस्थान में 1.75 लाख, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 60 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1590 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 910 से 915, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 865 से 870, मुंबई सोया रिफाइंड 905 से 910, मुंबई पाम तेल 825 से 830, इंदौर पाम 888, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 860 रुपए।
तिलहन : सरसों 6700 से 6800, रायड़ा 5100, सोयाबीन नई 4850 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 43500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5100, लक्ष्मी 4980, सांवरिया इटारसी 4950, खंडवा 5000, रुचि 4950, धानुका 5040, एमएस नीमच 5075, एमएस पचोर 4960 व एवी 5000 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1931, देवास 1931, उज्जैन 1931, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2901 रुपए।
—————–
मध्यप्रदेश में चना का बिजाई क्षेत्र 19.96 लाख अधिक महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में बिजाई कम
इंदौर. महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं राजस्थान जैसे अग्रणी उत्पादक राज्यों में चना की बिजाई गत वर्ष से काफी पिछले चल रही है, जबकि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बिजाई रकबा बढ़ा है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि चालू रबी सीजन के दौरान 8 दिसम्बर 2023 तक अखिल भारतीय स्तर पर चना का उत्पादन क्षेत्र 81.87 लाख हेक्टेयर पर ही पहुंच सका जो पिछले साल की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 90.91 लाख हेक्टेयर से 9.04 लाख हेक्टेयर कम है। दूसरी ओर चना का उत्पादन क्षेत्र मध्य प्रदेश में 19.96 लाख हेक्टेयर से उछलकर 21.50 लाख हेक्टेयर तथा उत्तर प्रदेश में 5.97 लाख हेक्टेयर से बढक़र 6.70 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। देश के अन्य राज्यों में चना का बिजाई क्षेत्र गत वर्ष के 9.51 लाख हेक्टेयर से घटकर 7.79 लाख हेक्टेयर रह गया। इन राज्यों में गुजरात, बिहार, झारखंड एवं आंध्र प्रदेश जैसे प्रान्त भी शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान चना का उत्पादन क्षेत्र कर्नाटक में 11.49 लाख हेक्टेयर से गिरकर 9.05 लाख हेक्टेयर, महारष्ट्र में 20.09 लाख हेक्टेयर से लुढक़कर 16.33 लाख हेक्टेयर तथा राजस्थान में 20.75 लाख हेक्टेयर से घटकर 17.79 लाख हेक्टेयर पर सिमट गया। इसी तरह चना का रकबा छत्तीसगढ़ में 2.06 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 1.93 लाख हेक्टेयर तथा तेलंगाना में 1.08 लाख हेक्टेयर से गिरकर 78 हजार हेक्टेयर पर अटक गया।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5550, काबुली सूडान 7400, मसूर कनाड़ा 6000, तुवर लेमन नई 10050, गजरी 8500 व उड़द एफएक्यू 8650 रुपए।
दलहन- चना 5950 से 6000, विशाल 5800 से 5850, डंकी 5300 से 5500, मसूर 5950, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10600, कर्नाटक 10700 से 10800, निमाड़ी 9000 से 10000, मूंग 8500 से 8600, बारिश का मूंग 9000 से 9900, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8200 से 8700, मीडियम 7000 से 7700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8050 से 8150, मीडियम 8250 से 8350, बोल्ड 8450 से 8550, मसूर दाल मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 13100 से 13200, फूल 14000 से 14100, बेस्ट तुवर दाल 14700 से 15900, ब्रांडेड तुवर दाल 16300, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 10700 से 10800, बोल्ड 10900 से 11000, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16100, (42-44) 15800, (44-46) 15600, (58-60) 14100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
बादाम और जीरा के भाव में गिरावट, बड़ी इलायची तेज
इंदौर. किराना बाजार में बादाम और जीरे के भाव में गिरावट का रुख रहा, जबकि बड़ी इलायची के भाव तेज रहे। ग्राहकी कमजोर रहने से सूखे मेवों में उठाव नहीं आ रहा है। गुड़ में भी मांग कम हो गई है।
शकर एस 3970 से 4030, शकर एम सुपर 4050 से 4060, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6785, 1 किलो पैकिंग में 6985, सच्चामोती लूज में 6400, 1 किलो पैंकिंग में 6785, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7270, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7390 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 95 से 125, खोपरा बूरा 2450 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 625 से 627, मिनिमटर 635 से 645, मटरदाना 675 से 690, हल्दी निजामाबाद 150 से 175, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा बेस्ट 525 से 550, मीडियम 570 से 585, बेस्ट 610, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1025 से 1150, बेस्ट 1300 से 1400, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 825 से 870, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 600 से 750, बेस्ट 1150 से 1250, धोली मूसली 1875 से 2050, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1750 से 1850, मीडियम 1900 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2400 से 2550, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 540 से 550, कैलिफोर्निया 625 से 670, ऑस्टे्रलिया 540, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 1850 से 1950, बेस्ट 2050, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1650 से 1750, 200 भरती 1700 से 1800, 250 भरती 1900 से 1950, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1690, मैदा 1650, चना बेसन 3950 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
लेवाली कमजोर रहने से गेहंू में नरमी
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में गेहंू में लेवाली कमजोर रहने से भाव में नरमी आई। मंडी में 700 बोरी गेहंू की आवक बताई गई। मिल क्वालिटी 2600 से 2650, इंदौर (लोकवन) 3000 से 3150, इंदौर मालवराज 2500 से 2600, पूर्णा 3000 से 3100 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2200 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2690, संघवी निमरानी 2750 व मालनपुर 2675 रुपए क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / बिल पर सोना 63400 रुपए प्रति दस ग्राम

ट्रेंडिंग वीडियो