सरसों खरीद के प्रमुख व्यापारी संजय महीपाल का कहना है कि इस बार राज्य में 48 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है तथा राज्य में अभी तक बहुत कम एमएसपी पर खरीद की गई है। जबकि राज्य में 14,61,028 मीट्रिक टन सरसों की एमएसपी पर खरीद करने का लक्ष्य है। इस कारण श्रीगंगानगर जिले के किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों में सरसों की फसल को बाजार में बेचान करना पड़ रहा है। महीपाल का कहना है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में आठ लाख मीट्रिक टन सरसों का उत्पादन हुआ था। पूरी सरसों की एमएसपी पर खरीद कर ली गई है। हरियाणा में प्रति एकड़ आठ क्विंटल सरसों की खरीद की गई है जबकि राजस्थान में प्रति किसान महज 25 क्विंटल सरसों की खरीदी जा रही है।