
बिल पर सोना 63650 रुपए दस ग्राम
बिल पर सोना 63650 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोने के भाव तेज रहे। बिल पर सोना 75 रुपए बढक़र 63650 रुपए दस ग्राम बिका। चांदी बिल पर 500 रुपए घटकर 72500 रुपए किलो रही। कॉमेक्स पर सोना 2019.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 23.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63600 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72500 व टंच 72700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 63650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
आलू-प्याज व लहसुन के भाव बढ़े
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक कम होने से आलू-प्याज व लहसुन के भाव तेज बने रहे। बताया जा रहा है कि किसान शादी-ब्याह में व्यस्त है, जिससे आवक कम हो रही है। नई लहसुन की आवक 20 हजार बोरी, प्याज की 15 हजार व आलू की 25 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1500 से 1600, राशन 1300 से 1500, गुल्ला (छोटा आलू) 900 से 1000, प्याज महाराष्ट्र 2000 से 2200, लोकल 1800 से 2000, गोल्टा 1400 से 1800, लहसुन ऊंटी नई 19000 से 20000, देशी लहसुन 17000 से 18000, एवरेज 15000 से 17000, बारिक 10000 से 12500 रुपए क्विंटल बिका।
-----------
विदेशी गिरावट से सोया तेल के दाम घटे
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई गिरावट से सोया तेल के दाम घटे। बताया जा रहा है कि एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, जिससे लाल सागर में नए हमलों से संभावित आपूर्ति में व्यवधान की आशंका काफी हद तक कम हो गई। यमन स्थित, ईरान-गठबंधन हौथी समूह ने लाल सागर में एक तेल टैंकर पर हमले की जिम्मेदारी ली, जिससे मध्य पूर्व में भूराजनीतिक अस्थिरता में थोड़ी कमी आई।
देश की मंडियों में सरसों की 5.85 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1.70 लाख, मध्यप्रदेश में 80 हजार, यूपी में 60 हजार, पंजाब में 5 हजार, गुजरात में 40 हजार व अन्य राज्यों में 80 हजार बोरी नई सरसों आई। पुरानी की 1.50 लाख बोरी आवक बताई गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1450 से 1470, मुंबई मूंगफली तेल 1465 से 1470, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 893 से 895, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 880 से 885, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 908, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6200 से 6300, रायड़ा 4100 से 4400, सोयाबीन नई 4400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : कास्ता 4650, खंडवा 4525, सांवरिया 4525, धानुका 4660, एमएस नीमच 4575, एमएस पचोर 4575 व एवी 4500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2750 रुपए।
----
आयातित दलहनों में गिरावट
इंदौर. आयातित दलहनों मेें आई गिरावट से घरेलू स्तर पर भी भाव नरम रहे। चने में गिरावट दर्ज की गई। दालों में भी ग्राहकी का अभाव रहने से कीमतों में उठाव कमजोर रहा।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5900, काबुली सूडान 6700, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10300, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8650 रुपए।
दलहन: चना 6000, विशाल 5800 से 5850, नया 5600 से 5750, डंकी 5500 से 5700, मसूर 5950, तुवर महाराष्ट्र 9800 से 10000, कर्नाटक 10000 से 10200, निमाड़ी 8700 से 9300, मूंग 9000 से 9100, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11800 से 11900, फूल 12800 से 12900, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15400, (42-44) 15200, (44-46) 15000, (58-60) 14000 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
काजू, तरबूज मगज और जीरे के भाव में गिरावट
इंदौर. ग्राहकी कमजोर रहने से काजू, तरबूज मगज और जीरे के भाव में गिरावट का रुख रहा। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहकी का माहौल ठंडा होने से किराना वस्तुओं में उठाव नहीं आ रहा है।
शकर 3770 से 3810, सुपर 3825, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6800, 1 किलो पैकिंग में 7300, सच्चामोती लूज में 6700, 1 किलो पैंकिंग में 7150, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7530, शिव ज्योति (1 किलो) 7330, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6890 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 107 से 125, खोपरा बूरा 2450 से 4450 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 610 से 614, मिनिमटर 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 365 से 375, मीडियम 380 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 610 से 630, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1400 से 1500, 200 भरती 1400 से 1500, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1600, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1630, चना बेसन 4050 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
---------
2500 बोरी नए गेहंू की आवक
इंदौर. छावनी किसानी मंडी में नए गेहंू की 2500 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2550 से 2575, लोकवन गेहंू 2850 से 2900, मालवराज 2500 से 2550, पूर्णा 2800 से 2850 रुपए क्विंटल। मक्का 2300 से 2325 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2620, संघवी निमरानी 2650 व मालनपुर 2580 रुपए क्विंटल।
--
दिसावरी मंडियां
धार: सोयाबीन-3000 से 4675, गेहूं-1860 से 3110, डालर चना-8800 से 13110, देसी चना-5000 से 5845, बटला-3505 से 4965, मक्का 2065 से 2125, मसूर-5204 से 5405 रुपए।
धामनोद : कपास-4905से 7225, गेहूं-2100 से 2756, मक्का 1850 से 1922, सोयाबीन-3555 से 4385, मौसमी चना-5025 से 6700, डालर चना-10000 से 13800 रुपए।
बुरहानपुर : गेहंू 2201 से 2554, मक्का 1900 से 2300, ज्वार 2553 से 2554 सोयाबीन 4230 से 4356, चना 4001 से 5500, तुअर 7300 से 9812 रुपए।
खंडवा : सोयाबीन 4200-4476-, गेहूं 2290-2736, तुवर 8200-9400-, चना 5280-5690, मक्का 2080-2111-, कपास 7000-7350 रुपए।
बडनग़र : गेहूं लोकवन 2144-2903, गेहूं पूर्णा 2134-2684, चना ईटालियन 5200-5850, चना बड़ा 11951, चना विशाल 5700, मसूर 4404-5672, बटला 3122-6300, मैथीदाना 5000, सोयाबीन पीला 3224-4860 रुपए प्रति क्विंटल।
उन्हेल : सोयाबीन 3536 से 4512, गेहू 2100 से 2732, चना 5425 से 5500 रुपए।
शाजापुर : सोयाबीन 4199-4502, गेहूं 2315-2799, रायड़ा 3800-4665, विशाल चना 5535-5740, धना 4100-4390, मसूर 4100-5795 रुपए।
शुजालपुर : गेहूं 2100-2650, सोयाबीन 2000-4501, कांटा चना 4400-5400, मौसमी चना 4300-5300, डालर चना 5000-10000, हरा चना 3500-7500,
मसूर 5000-5981, रायड़ा 3400-5400, धनिया 5000 रुपए।
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 2254-2455, गेहूं पूर्णा 2450-2936, गेहूं पोषक 2150,-2090, चना हरा 5556-5951, चना काबली 8525-14590, चना शंकर बड़ा 5700, मक्का 2335, रायडा 3780-4426, बटला 2700-3700, मसूर 5371-5491, सोयाबीन सफेद 2561-4591 रुपए प्रति क्विंटल।
Published on:
19 Feb 2024 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडी भाव
कारोबार
ट्रेंडिंग
