scriptबिल पर चांदी 72400 रुपए किलो | Silver on bill Rs 72400 per kg | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर चांदी 72400 रुपए किलो

इंदौर बाजार . 12-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64025 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72400 रुपए किलो

Feb 12, 2024 / 06:51 pm

विशाल मात

बिल पर चांदी 72400 रुपए किलो

बिल पर चांदी 72400 रुपए किलो

बिल पर चांदी 72400 रुपए किलो
इंदौर. वायदा कारोबार में आई तेजी से चांदी के दाम तेज रहे। बिल पर चांदी 72400 रुपए प्रति किलो बिकी। कॉमेक्स पर सोना 2021.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63750 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72400 व टंच 72500 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64025 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72400 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

50 हजार बोरी नए लहसुन की आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से लहसुन के भाव में गिरावट का रुख रहा। नई लहसुन की आवक 50 हजार बोरी, प्याज की 28 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1500, राशन 1200 से 1300, गुल्ला (छोटा आलू) 7 से 8, प्याज बेस्ट 1500 से 1900, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 800 से 900, लहसुन ऊंटी नई 24000 से 25200, देशी लहसुन 23000 से 24000, एवरेज 21000 से 23000, बारिक 12000 से 14000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
पाम तेल आयात घटकर तीन महीने के निचले स्तर पर
इंदौर. भारत में जनवरी में पाम के आयात में 12 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, जो तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोया तेल के आयात में 23.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो बदलते व्यापार पैटर्न को दर्शाता है। सूरजमुखी तेल के आयात में 15.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे कुल वनस्पति तेल आयात पर असर पड़ा, जो 8.4 प्रतिशत घटकर 1.20 मिलियन टन रह गया। सोया तेल आयात में वृद्धि से भाव में गिरावट आई है। सोयाबीन में प्लांटों की खरीदी कमजोर चल रही है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1450 से 1470, मुंबई मूंगफली तेल 1470 से 1480, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 890 से 895, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 905, राजकोट तेलिया 2280, गुजरात लूज 1425, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, नया रायड़ा 3900 से 4400, सोयाबीन नई 4400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4650, लक्ष्मी 4625, सांवरिया इटारसी 4600, खंडवा 4600, धानुका 4675, एमएस नीमच 4700, एमएस पचोर 4610 व एवी 4550 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1650, देवास 1650, उज्जैन 1650, खंडवा 1625, बुरहानपुर 1625, अकोला 2600 रुपए।
—-
तुवर दाल में 300 रुपए क्विंटल भाव टूटे
चना व मूंग दाल में आई तेजी
इंदौर. आयातित मालों में गिरावट आने के साथ ऊंची कीमतों पर लेवाली अटकने व महाराष्ट्र व कर्नाटक में नई आवक के दबाव से तुवर के दाम गिरे। कच्चे मालों में आई गिरावट से तुवर दाल में 300 रुपए क्विंटल की कमी दर्ज की गई। चना दाल और मूंग दाल के दाम तेज रहे।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 6100, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10250, गजरी 9200 व उड़द एफएक्यू 8825 रुपए।
दलहन: चना 6100 से 6150, विशाल 6000, नया 5850 से 6000, डंकी 5600 से 5800, मसूर 5850 से 6000, तुवर महाराष्ट्र 10100 से 10300, कर्नाटक 10200 से 10400, निमाड़ी 9000 से 9900, मूंग 9000 से 9300, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12000 से 12100, फूल 13000 से 13100, बेस्ट तुवर दाल 14100 से 14200, ब्रांडेड तुवर दाल 15200, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15700, (42-44) 15500, (44-46) 15300, (58-60) 14400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
तरबूज मगज में जोरदार गिरावट, मखाना हुआ महंगा
इंदौर. ग्राहकी कमजोर रहने के साथ तरबूज मगज का स्टॉक अधिक होने से कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। खोपरा गोला के भाव भी नरम रहे। फसल कम आने की आशंका से मखाना के भाव में तेजी रही।
केन्द्र सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के आरंभिक नौ महीनों में यानी अप्रैल-दिसम्बर 2023 के दौरान 6761 टन सुपारी की ऐसी खेप को जब्त किया गया जिसे तस्करी के जरिए गैर कानूनी ढंग से देश से मंगाने का प्रयास किया गया था। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार इस गैर कानूनी आयात के लिए 416 मामले भी दर्ज किए गए। उधर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-नवम्बर 2023 के आठ महीनों में देश के अंदर वैधानिक रूप से 11.845 करोड़ डॉलर मूल्य की 30,271 टन सुपारी का आयात किया गया।
शकर 3780 से 3820, सुपर 3850, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7460, शिव ज्योति (1 किलो) 7230, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6760 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 115 व बाक्स में 125 से 135, खोपरा बूरा 2550 से 4600 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 610 से 614, मिनिमटर 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 370 से 380, मीडियम 385 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 710 से 750, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1100, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1400 से 1500, 200 भरती 1400 से 1500, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1600, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1630, चना बेसन 4050 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
नए गेहंू की 2500 बोरी आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में नए गेहंू की 2500 बोरी आवक हुई, जो 2600 से 3000 रुपए क्विंटल बिकी। आवक बढऩे से गेहंू के भाव में गिरावट आई है। मिल क्वालिटी 2500 से 2525, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2250 से 2275 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2650, संघवी निमरानी 2680 व मालनपुर 2580 रुपए क्विंटल।

दिसावरी मंडियां
बुरहानपुर : गेहंू 2562 से 2845, मक्का 2010 से 2255, ज्वार 2895 से 2990 सोयाबीन 3255 से 4355, चना 5315 से 5440, तुअर 6700 से 10112 रुपए।
खरगोन : कपास 4601 से 7030, गेहूं – 2410 से 2895, चना 5000 से 6500 , मक्का 2150 से 2196, तुअर 8800 से 10400, सोयाबीन- 3800 से 4540 रुपए।
नलखेड़ा : गेहूं 2250-2470, सोयाबीन पीला 3150-4518, धनिया 4100-6300, मसूर लोकल 5000-5880, रायडा ब्लैक 3000-4890 रुपए प्रति क्विंटल।
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 2100-3100, गेहूं पूर्णा 2331-2918, गेहूं पोषक 2250,-2400, चना डॉलर 5400-5800, चना शंकर बड़ा 4600-5800, 14401, रायडा 3949-5900, सोयाबीन सफेद 2215-4701, धनिया 4402-5500, बटला 3831-5501, मसूर 2675-5725 रुपए प्रति क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / बिल पर चांदी 72400 रुपए किलो

ट्रेंडिंग वीडियो