
बिल पर चांदी 77700 रुपए प्रति किलो
इंदौर. विदेशी बाजारों की तेजी के असर से घरेलू बाजार में चांदी आरटीजीएस पर 450 रुपए महंगी होकर 77700 रुपए प्रति किलो पर स्तर पर जा पहुंची।
व्यापारियों द्वारा फेड रेट में कटौती की संभावनाओं को देखते हुए चांदी की कीमतों में तेजी आई। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2091.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2069.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 25.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 25.12 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63100 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 59450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 75450 व टंच 75650 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 77700 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
नए आलू की 4500 बोरी आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नए आलू की 4500 बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1600 से 1800 व राशन 1000 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। नए प्याज की 25 हजार बोरी आई। पुरानी प्याज की 5000 बोरी, लहसुन की 4 हजार व आलू की 6 हजार बोरी आवक हुई। प्याज नई 3500 से 3800, प्याज जूनी 3800 से 4200, मीडियम 3200 से 3600, गोल्टा 3300 से 3800, गोल्टी 2800 से 3000, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 20000 से 21000, देशी लहसुन 18000 से 19000, एवरेज 16000 से 17000, बारिक 12000 से 14000, चिप्स क्वालिटी का पुराना आलू 800 से 900 व ज्योति 500 से 700 रुपए क्विंटल बिका।
------------
देश में सोयाबीन की 4.85 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश में सोयाबीन की 4.85 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.50 लाख, महाराष्ट्र में 2.50 लाख, राजस्थान में 35 हजार व अन्य राज्यों में 50 हजार बोरी सोयाबीन आई। देश की मंडियों में सरसों की कुल 4.25 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.50 लाख, मध्यप्रदेश में 50 हजार, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात 25 व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1610 से 1620, मुंबई मूंगफली तेल 1630, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 935 से 940, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 880 से 885, मुंबई सोया रिफाइंड 935 से 940, मुंबई पाम तेल 835 से 840, इंदौर पाम 900, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 875 रुपए।
तिलहन : सरसों 6700 से 6800, रायड़ा 5100 से 5200, सोयाबीन नई 4845 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5025, लक्ष्मी 5000, सांवरिया इटारसी 4925, खंडवा 4975, रुचि 4910, धानुका 5050, एमएस नीमच 4950, एमएस पचोर 4925 व एवी 4950 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपए।
-----------------
आपूर्ति में कमी से बढ़ सकती है चने की कीमतें
इंदौर. रबी सीजन के सबसे प्रमुख दलहन-चना की आपूर्ति का ऑफ या लीन सीजन चल रहा है और फरवरी-मार्च में नए माल की आवक की गति धीमी रहने तथा इसकी कीमतों में नरमी आना मुश्किल लगता है। नैफेड के पास 20-22 लाख टन चना का भारी-भरकम स्टॉक मौजूद है मगर इसकी नीलामी बिक्री ऊंचे दाम पर की जा रही है। नवीनतम टेंडर के तहत नैफेड ने महाराष्ट्र में 6005 रुपए प्रति क्विंटल, मध्य प्रदेश में 5902 रुपए प्रति क्विंटल एवं गुजरात में 5970 रुपए प्रति क्विंटल के मूल्य स्तर की स्वीकृति दी है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊंचा है।
ऐसी स्थिति में बाजार भाव नरम पडऩा कठिन है। थोक मंडियों में चना की आवक काफी कम हो रही है जबकि मांग सामान्य देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि चना भारत में सर्वाधिक उपयोग किया जाने वाला दलहन है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय स्तर पर चना का उत्पादन क्षेत्र गत वर्ष के 85.54 लाख हेक्टेयर से 10.45 लाख हेक्टेयर घटकर इस बार 75.09 लाख हेक्टेयर रह गया। यह 1 दिसम्बर तक का आंकड़ा है। चना की खेती अभी जारी है लेकिन कुल क्षेत्रफल के इस विशाल अंतर को पाटना आसान नहीं होगा।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5700, काबुली सूडान 7550, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6350, मसूर कनाड़ा 6300, तुवर लेमन नई 10600, गजरी 8800 व उड़द एफएक्यू 8600 रुपए।
दलहन- चना 6150, विशाल 6000 से 6050, डंकी 5500 से 5600, मसूर 6025, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10700, कर्नाटक 10700 से 10900, निमाड़ी 9000 से 10000, मूंग 8500 से 8600, बारिश का मूंग 9000 से 9900, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8500 से 9000, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 13300 से 13400, फूल 14200 से 14300, बेस्ट तुवर दाल 14900 से 16100, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16600, (42-44) 16300, (44-46) 16100, (58-60) 14600 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
--------------
बड़ी इलायची के भाव में तेजी, गुड़ और साबूदाना में मांग
इंदौर. किराना बाजार में बड़ी इलायची के भाव में तेजी रही, जबकि गुड़ और साबूदाना में अच्छी मांग देखी गई। नारियल और बेसन के दाम घटे। शकर में ग्राहकी कम होने से भाव दबे रहे।
शकर एस 4020 से 4070, शकर एम सुपर 4060 से 4080, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, रायलरतन साबूदाना लूज में 6750, 1 किलो पैकिंग में 7185, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 6985, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7270, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7390 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 95 से 125, खोपरा बूरा 2450 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 625 से 630, मिनिमटर 635 से 650, मटरदाना 675 से 690, बेस्ट 700, हल्दी निजामाबाद 150 से 175, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा बेस्ट 550, मीडियम 650, बेस्ट 750, सौंफ मोटी 250 से 275, मीडियम 350 से 450, बारीक 400 से 450, लौंग चालू 850 से 900, बेस्ट 950 से 965, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 580 से 650, बेस्ट 700, जावत्री 1900, बेस्ट 2025, बड़ी इलायची 1025 से 1150, बेस्ट 1300 से 1400, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 455 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600 से 611, तेजपान 91 से 101, तरबूज मगज 825 से 850, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 295 से 400, खसखस चालू 600 से 650, बेस्ट 850 से 1100, एक्सट्रा बेस्ट 1201, धोली मूसली 1600 से 1700, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1550 से 1650, मीडियम 1850 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2350 से 2400, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 850, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 725 से 740, काजू डब्ल्यू वन 690 से 710, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, काजू जेएच 650, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 575 से 575, नकदी में 640 से 650, बेस्ट 670, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 155, बेस्ट 225, चारोली 1600 से 1700, बेस्ट 2000, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 1251, बेस्ट 1350 से 1450, मखाना 670 से 775 बेस्ट 800 से 865, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1850 से 1900, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2150 से 2250, 250 भरती 2450 से 2500, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 475 से 490, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर नई 188 से 190 व पुरानी 145 से 150 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1730, मैदा 1640, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
---------
800 बोरी गेहंू की आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 800 बोरी गेहंू की आवक हुई। मिल क्वालिटी 2600 से 2650, इंदौर (लोकवन) 3200 से 3300, इंदौर मालवराज 2750 से 2800, पूर्णा 3000 से 3200 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2760, संघवी निमरानी 2800 व मालनपुर 2710 रुपए क्विंटल।
--
दिसावरी मंडियां
खरगोन : कपास 5205 से 7110 , गेहूं - 2500 से 2960, मक्का 1970 से 2136, सोयाबीन- 4295 से 4940 रुपए।
नलखेड़ा : गेहूं 1900-2508, सोयाबीन पीला 3400-4890, चना देसी 5001, धनिया 4000-7560, मसूर लोकल 5630-5850, रायडा ब्लैक 5189-5211, उड़द 5400 रुपए प्रति क्विंटल।
शाजापुर : सोयाबीन 4140-4950, गेहूं 2300-2800, कांटा चना 5270, डालर चना 10400, उड़द 5400, धनिया 5011 रुपए।
शुजालपुर : गेहूं 2100-2900, सोयाबीन 2000-4850, कांटा चना 4800-5301, मौसमी चना 5000-6000, डालर चना 8000-15000, मसूर 4800-6150, रायड़ा 4800-5280 रुपए।
आंचलिक मंडियां
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवान 2060-3290, गेहूं पूर्णा 2627-2752, गेहूं पोषक 2510-2600, जौ 1525, चना काबली 7950-15251, चना बड़ा 4940-5840, बटला 1200-2020, धनिया 3705, सोयाबीन सफेद 2250-5461, मैथीदाना 5150-रुपए प्रति क्विंटल।
Published on:
04 Dec 2023 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडी भाव
कारोबार
ट्रेंडिंग
