scriptमांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट | Silver prices fall due to weak demand | Patrika News
मंडी भाव

मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट

इंदौर बाजार . 6-2-2024 आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71475 रुपए किलो

Feb 06, 2024 / 06:48 pm

विशाल मात

मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट

मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट

बिल पर चांदी 71475 रुपए किलो
इंदौर. मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट का रुख रहा। बिल पर चांदी 225 रुपए घटकर 71475 रुपए किलो रही। कॉमेक्स पर सोना 2026.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63875 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58715 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71700 व टंच 71875 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71475 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आवक बढऩे से लहसुन में तेजी थमी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से लहसुन में तेजी थमी। नई लहसुन की आवक 35000 बोरी, प्याज की 28 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1500, राशन 1100 से 1300, गुल्ला (छोटा आलू) 6 से 7, प्याज बेस्ट 1500 से 1800, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 700 से 800, लहसुन ऊंटी नई 20000 से 22500, देशी लहसुन 20000 से 21000, एवरेज 17000 से 19000, बारिक 12000 से 14000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
विदेशी बाजारों में मंदी से सोया तेल में तेजी नहीं
इंदौर. विदेशी बाजारों में मंदी आने से घरेलू स्तर पर सोया तेल में तेजी के आसार नहीं है। आयातक देशों की सीमित मांग एवं शिकागो एक्सचेंज में कमजोर रुख के कारण दक्षिण अमरीका महाद्वीप में सोयाबीन तेल का प्लांट मूल्य घटकर सितंबर 2020 के बाद पहली बार 800 डॉलर प्रति टन के नीचे आ गया है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबोट) में भी सोया तेल का वायदा भाव काफी गिर गया है। कुछ महत्वपूर्ण आयातक देशों में इसकी मांग कमजोर देखी जा रही है।
अर्जेन्टीना में अप रोलर के लिए सोयाबीन तेल का फ्री ऑन बोर्ड भाव मार्च डिलीवरी के लिए 792.12 डॉलर प्रति टन दर्ज किया गया। इस तरह वर्ष 2024 के आरंभ से इसमें 6.7 प्रतिशत की गिरावट आ गई। सम्मुख माह की लोडिंग के लिए यह निर्यात शिपमेंट मूल्य 11 सितम्बर 2020 के बाद पहली बार देखा गया।
अर्जेन्टीना के पड़ोसी देश- ब्राजील में भी कुछ इसी तरह का माहौल रहा जहां परानागुआ में मार्च शिपमेंट के लिए सोयाबीन तेल का फ्री ऑन बोर्ड मूल्य 2 फरवरी को घटकर 798.84 डॉलर प्रति टन रह गया जो चालू वर्ष के आरंभ में प्रचलित भाव से 8.4 प्रतिशत नीचे रहा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2022 में अर्जेन्टीना तथा ब्राजील में सोयाबीन तेल का भाव तेजी से उछलकर 1900 डॉलर प्रति टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था जिसके मुकाबले इसकी कीमतों में अब 1000 डॉलर प्रति टन से अधिक की गिरावट आ चुकी है।
देश की मंडियों में कुल 2.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.10 लाख, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3.35 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1 लाख, मध्यप्रदेश में 30 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 55 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 890 से 895, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 875 से 880, मुंबई पाम तेल 840 से 842, इंदौर पाम 895, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 825 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4640, लक्ष्मी 4575, सांवरिया इटारसी 4550, खंडवा 4575, रुचि 4670, धानुका 4675, एमएस नीमच 4700, एमएस पचोर 4600 व एवी 4575 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1675, देवास 1675, उज्जैन 1675, खंडवा 1650, बुरहानपुर 1650, अकोला 2660 रुपए।
—-
नई राई की 21 बोरी आवक
इंदौर. अनाज मंडी में नई राई की 21 बोरी आवक हुई। मेसर्स श्याम ट्रेङ्क्षडग ने 6311 के भाव में मुहूर्त सौदा किया। पुराने काबली चने की 600 बोरी आई, जो 10000 से 15000 रुपए क्विंटल बिकी। लाइनों पर नई मसूर की आवक बढ़ रही है हालांकि दिल्ली बाजार तेज होने से यहां भाव घट नहीं रहे है। तुवर में उठाव कमजोर रहा। मूंग दाल में गिरावट दर्ज की गई। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवस्थित पड़ोसी देश- म्यांमार से दलहनों का नियमित रूप से निर्यात जारी है। वहां तुवर के नए माल की आवक शुरू हो गई है जबकि उड़द की नई फसल की कटाई-तैयारी अगले महीने से आरंभ होने की संभावना है। म्यांमार स्थित संस्था के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2024 के दौरान देश से 73,801 टन उड़द, 33,601 टन मूंग एवं 31,029 टन तुवर का निर्यात हुआ। इसमें से उड़द तथा तुवर के अधिकांश भाग का निर्यात भारत को किया गया जबकि मूंग का निर्यात चीन सहित अन्य देशों को हुआ क्योंकि भारत में पिछले दो साल से मूंग के आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5600, काबुली सूडान 6850, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10400, गजरी 9350 व उड़द एफएक्यू 9050 रुपए।
दलहन: चना 5900, विशाल 5775 से 5800, डंकी 5250 से 5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8800 से 10100, मूंग 9000 से 9400, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7600 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12400 से 12500, फूल 13400 से 13500, बेस्ट तुवर दाल 14500 से 14600, ब्रांडेड तुवर दाल 15600, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15200, (42-44) 15000, (44-46) 14800, (58-60) 13800 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
वायदा में तेजी से जीरे के भाव सुधरे, तरबूज मगज गिरावट थमी
सौंठ और बड़ी इलायची में तेजी, हरी इलायची व काजू के भाव घटे
इंदौर . किराना बाजार में सौंठ और बड़ी इलायची के भाव तेज रहे, जबकि हरी इलायची व काजू में गिरावट दर्ज की गई। वायदा में आई तेजी से जीरे के भाव में सुधार देखा गया। व्यापारियों द्वारा कम भाव पर तरबूज मगज की बिकवाली नहीं किए जाने से गिरावट थमी।
शकर 3820 से 3860, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7460, शिव ज्योति (1 किलो) 7230, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6760 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 115 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2550 से 4600 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 610 से 614, मिनिमटर 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 370 से 380, मीडियम 385 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 710 से 750, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1100, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1630, मैदा 1600, चना बेसन 3875 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
नया गेहंू ऊपर में 3100 रुपए क्विंटल बिका
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में नए गेहंू की 800 बोरी आवक हुई, जो 2750 से 3100 रुपए क्विंटल बिकी। मक्का के भाव में गिरावट आई। मिल क्वालिटी 2500 से 2525, लोकवन गेहंू 2800 से 2900, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2250 से 2275 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2690, संघवी निमरानी 2710 व मालनपुर 2650 रुपए क्विंटल।
दिसावरी मंडियां
खरगोन : कपास 4500 से 6935, गेहूं – 2296 से 2960, मक्का 2150 से 2181, तुवर 8552 से 10522, सोयाबीन- 3925 से 4450 रुपए।
उन्हेल : सोयाबीन 3480-4740, गेहूं 2101-2701 रुपए प्रति क्विंटल।
खाचरौद : सोयाबीन 37004607, गेहूं 2290-2731 रुपए प्रति क्विंटल।
नागदा : सोयाबीन 4360-4626, गेहूं- 2201-2900 रुपए प्रति क्विंटल।
आंचलिक मंडियां
देवास मंडी: गेहूं 2300 से 3051, सोयाबीन 1100 से 4585, काबुली चना 7010 से 12650, चना 5100 से 6301, रायड़ा 3400 से 4792, मसूर 4000 से 5700, लालतुवर 7100, मक्का 1330 रुपए।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव में गिरावट

ट्रेंडिंग वीडियो