27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोयाबीन बिजाई बढऩे के दबाव से सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में गिरावट

इंदौर बाजार भाव : 22 अगस्त 2022

6 min read
Google source verification

इंदौर

image

Vishal Mate

Aug 22, 2022

सोयाबीन बिजाई बढऩे के दबाव से सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में गिरावट

सोयाबीन बिजाई बढऩे के दबाव से सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में गिरावट

इंदौर. देश में सोयाबीन की बिजाई क्षेत्र में अच्छी बढ़ोतरी होने तथा विदेशों से सस्ते तेल का आयात जारी रहने के साथ-साथ सोयामील की घरेलू एवं निर्यात मांग कमजोर पडऩे से प्रोसेसिंग प्लांटों में सोयाबीन की मांग कमजोर पड़ गई है और कीमतों में गिरावट आ गई। उधर अमरीकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की अगस्त महीने की रिपोर्ट में वैश्विक तिलहन उत्पादन वर्ष 2022-23 में तकरीबन 30 लाख टन बढक़र 64.60 करोड़ टन रहने का अनुमान है। सोयाबीन, रेपसीड और सनफ्लावर का उत्पादन बढऩे से कॉटन सीड और मूंगफली के घटने वाले उत्पादन की भरपाई हो जाएगी। अंतिम स्टॉक चीन और अर्जेंटीना में सोयाबीन और आस्ट्रेलिया में रेपसीड का स्टॉक बड़ा रहने से बढऩे की संभावना है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2022-23 के लिए पांच सेंटस घटाकर 14.35 डॉलर प्रति बुशेल किया है। जबकि, यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2021-22 के लिए पांच सेंटस कम कर 13.30 डॉलर प्रति बुशेल किया है। यूएसडीए ने वर्ष 2022-23 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन 39.27 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह अनुमान बीते महीने 39.13 करोड़ टन था। वर्ष 2021-22 में 35.27 करोड़ टन सोयाबीन का उत्पादन रहने का अनुमान जताया है। जबकि वर्ष 2020-21 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 36.84 करोड़ टन था। वर्ष 2022-23 में अमरीका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान 12.33 करोड़ टन आंका है जो वर्ष 2021-22 में 12.07 करोड़ टन रहा। वर्ष 2020-21 में यह 11.47 करोड़ टन था। ब्राजील में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 12.60 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 13.95 करोड़ टन था। अर्जेंटीना में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 5.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 4.40 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 4.62 करोड़ टन था। चीन में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 1.84 करोड़ टन और वर्ष 2021-22 में 1.64 करोड़ टन रहने का अनुमान है। चीन में वर्ष 2020-21 में सोयाबीन का उत्पादन 1.96 करोड़ टन रहा। यूएसडीए का कहना है कि वर्ष 2022-23 में चीन का सोयाबीन आयात 9.80 करोड़ टन रहने की संभावना है। यह आयात वर्ष 2021-22 में 9 करोड़ टन रहने के आसार हैं।
अमरीकी कृषि विभाग के मुताबिक भारत में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का उत्पादन 115 लाख टन रहने का अनुमान जताया है। यह उत्पादन वर्ष 2021-22 में 119 लाख टन और वर्ष 2020-21 में भी 104.50 लाख टन रहा। भारत में वर्ष 2022-23 में 100 लाख टन सोयाबीन क्रश होने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 95 लाख टन रहने के आसार हैं। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 95 लाख टन रहा।

समूची दुनिया में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 10.14 करोड़ टन रहने का अनुमान है। बीते महीने यह अनुमान 9.96 करोड़ टन था। सोयाबीन का अंतिम स्टॉक वर्ष 2021-22 में 8.97 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में दुनिया में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 9.98 करोड़ टन रहा।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1660 से 16850, मुंबई मूंगफली तेल 1670, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1220 से 1225, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1190 से 1195, मुंबई सोया रिफाइंड 1245, मुंबई पाम तेल 1175, इंदौर पाम 1275, राजकोट तेलिया 2580 से 2600, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 1430 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000 से 6200, रायड़ा 5700 से 5900, टोली 4100 से 4150, सोयाबीन 5700 से 6080 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 48200 से 50500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6100, कास्ता 6050, लक्ष्मी 6050, खंडवा ऑइल 6050, धानुका 6025, एमएस नीमच 5900, पचोरा 6060, प्रकाश 6100, सिवनी 6000 व एवी 6025 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2225 देवास 2225, उज्जैन 2225, खंडवा 2200, बुरहानपुर 2200, अकोला 3100 रुपए।
----
अनाज मंडी..
तुवर और मसूर में लेवाली कमजोर
इंदौर. तुवर दाल में लेवाली सुस्त बनी रहने से तुवर में दाल मिलर्स की मांग कमजोर चल रही है जिस कारण तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। निर्यात मांग सुस्त रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में कोई खास तेजी-मंदी नहीं देखी जा रही है। आयातित मालों में गिरावट के असर से मसूर के भाव नरम हुए है। आयातकों द्वारा उड़ की घबराहटपूर्ण बिकवाली बढ़ाने व लेवाली कमजोर पडऩे से उड़द के भाव में कमी दर्ज की जा रही है। अगले माह से उत्पादक मंडियों में नए उड़द की आवक शुरू हो जाएगी जिस वजह से उड़द की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4625, काबुली सूडान 6000, मसूर कनाडा 6500, तुवर लेमन 7300, तुवर अफ्रीका 7850, तुवर अरुषा 5950, गजरी 5900 व उड़द एफएक्यू 7200 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 5000 से 5025, विशाल 4700 से 4900, डंकी चना 4400 से 4550, मसूर 6550, तुवर महाराष्ट्र 7700 से 8000, कर्नाटक 7900 से 8100, निमाड़ी 7000 से 7500, मूंग 6400 से 6550, एवरेज 5500 से 5900, उड़द 7400 से 7600, मीडियम 6300 से 6800, गर्मी का उड़द 7000 से 7500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6300, मीडियम 6400 से 6500, बोल्ड 6600 से 6700, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 9400 से 9500, फूल 9600 से 9700, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11000, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, मूंग मोगर 8800 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11600, (42-44) 11400, (44-46) 11200, (58-60) 10100 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
-----
कालीमिर्च में तेजी, खोपरा गोला के भाव घटे
इंदौर. किराना बाजार में बारिश के कारण सामान्य कारोबार हुआ। केंद्रों पर आई तेजी से कालीमिर्च के भाव तेज रहे, जबकि खोपरा गोला में गिरावट का रुख रहा। व्यापारियों का कहना है कि केंद्रों पर आवक कम होने से कालीमिर्च में और तेजी देखा जा सकती है। बाजार में शकर की 6 तथा नारियल की 2 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3650 से 3675, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3775 से 3825, गुड़ भेली 3320, कटोरा 3525, लड्ड़ू 3620, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 200, छोटा 140 से 160, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8670, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8730, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8930, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8870, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 9000, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 8870, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8670, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 8100 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 170 से 185, खोपरा बूरा 2000 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 535, मिनिमटर 550 से 555, मटरदाना 570 से 595, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 260 से 265, ऊंझा 270 से 280, मीडियम 280 से 285, बेस्ट 290 से 315, सौंफ मोटी 125 से 135, मीडियम 145 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 250 से 260, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 140 से 250, खसखस चालू 655 से 670, बेस्ट 875 से 975, एक्सट्रा बेस्ट 1100 से 1275, धोली मूसली 850 से 925, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 825 से 875, मीडियम 950 से 1050, बेस्ट 1125 से 1375, एक्सट्रा बेस्ट 1650 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 560, अमरीकन 640 से 645, बेस्ट 650, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1750 से 1800, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2250 से 2300, 250 भरती 2550 से 2600, देशी कपूर 960 से 975, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1400, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1520, चना बेसन 3400 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो।

गेहंू मिल भाव
जीके औरंगाबादा मिल क्वालिटी 2740, संघवी देवास 2475, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2475, पारख देवास 2435, संघवी निमरानी 2500, पारख पीथमपुर 2435 रुपए क्विंटल।