scriptअवकाश के दिन महिला कर्मचारी को कार्यालय बुलाकर… | On the day of the holiday call the women staff office | Patrika News
मंडला

अवकाश के दिन महिला कर्मचारी को कार्यालय बुलाकर…

महिला कर्मचारी ने बीआरसी पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

मंडलाDec 08, 2017 / 11:42 am

Mangal Singh Thakur

On the day of the holiday, call the women staff office ...

On the day of the holiday, call the women staff office …

मंडला. जनपद शिक्षा केन्द्र में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर महिला कर्मचारी ने बीआरसी पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस अधिक्षक को दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। शिकायकर्ता महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर का कहना है कि कार्यालय में पदसथ प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश महोबिया (प्रतिनियुक्ति खंड अकादमिक समन्ययक) द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है। साथ ही वेतन रोकनी की धमकी भी दी जाती है। महिला ने बताया कि उच्च कार्यालय की अनुमति के बिना ही अवकाश के दिन बिना किसी विशेष कार्य के कार्यालय आने के लिए बाध्य किया जाता है। इसके साथ महोबिया ने समग्र शिक्षा पोर्टल में बच्चों की मैपिंग के प्रपत्र एवं अन्य अनिवार्य प्रपत्र जानबूझकर जला दिए गए। अपने शाला दर्पण की फर्जी एन्ट्री एवं शाला निरीक्षण की फर्जी एन्ट्री के लिए बाध्य किया जाता है। शिक्षकों के विषय आधारित प्रशिक्षण के दौरान भी गलत-गलत ई-अटेन्डेंस लगवाने के लिए दबाव बनाया जाता है। महिला ने आरोप लगाया है कि महोबिया चाहते हैं कि महिला कर्मचारी उनके केबिन में बैठी रही व मुस्कुराकर बात करती रहे। महिला का कहना है कि महोबिया उच्च कार्यालय के निर्देश के बाद भी आज तक बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए रजिस्टे्रशन के बाद भी उपस्थिति नहीं लगाई जाती। महिला ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
——————————-
कुएं में डूबने से बालिका की मौत
निवास. थाना निवास अंतर्गत ग्राम दर्दगांव में पानी भरते समय 14 साल की बालिका चंपा पिता लगड़ा यादव की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेरमाई टोला के कुएं में चम्पा बाई और उसकी छोटी बहन रानी पानी भरने गई हुई थी। कुएं से पानी निकालने का काम बड़ी बहन चंपा कर रही थी और रानी पानी लाकर घर में रखे हुए बर्तन भर रही थी। तभी अचानक ही चंपा का पैर फिसल गया। जिससे वह रस्सी सहित कुएं में जा गिरी। बड़ी बहन के कुएं में गिरने की जानकारी रानी ने अपने माता-पिता सहित गांव के लोगों को दी। जब तक कोई कुछ कर पाता। काफी देर हो चुकी थी। कुएं में गिरने के कारण चंपा की मौत हो गई गांव के लोगो ने रस्सी और काटे की सहायता से चंपा के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Mandla / अवकाश के दिन महिला कर्मचारी को कार्यालय बुलाकर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो