scriptग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, अचानक दुर्घाटना ने लिया प्रवेश | The family was going to the planet entrance program, suddenly accident | Patrika News
मंडला

ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, अचानक दुर्घाटना ने लिया प्रवेश

ऑटो पलटने से एक की मौत, एक गंभीर

मंडलाMay 23, 2022 / 04:25 pm

Mangal Singh Thakur

ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, अचानक दुर्घाटना ने लिया प्रवेश

ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, अचानक दुर्घाटना ने लिया प्रवेश

मण्डला/नैनपुर. ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मल्धा से वार्ड क्रमांक 7 इटका ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में आ रहे। एक परिवार के सभी सदस्य ऑटो पलट जाने से घटना में चोटिल हो गए। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। ग्राम मल्धा से नैनपुर आ रही एक ऑटो निवारी मुक्ति धाम के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में बिरिया बाई, मुन्ना लाल, सीमेसी, हरे सिंह, सहदेव, सुखवती, दिशा, ममता, विनय, चेतराम, मधु, रंजना, प्रशांत एंव बराती लाल सवार थे। ऑटो पलटने से प्रशांत पिता विजय परते उम्र 13 वर्ष आटो में दबकर घिसट जाने से सिर फट गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना में बराती पिता मंगल कुशराम ग्राम आमा खोह (50) की गर्दन टूट जाना बताया गया है। जिसे डॉक्टरो के द्वारा तत्कालीन उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। शेष आटो सवार को सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती किया गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना में चोटिल लोगों को तत्काल निवारी निवासी मन्नू ठाकुर, नीतेश झरिया, आरयन झारिया ने मदद कर ऑटो से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई व थाना प्रभारी जनक सिंह रावत दलबल के साथ पहुंचे और तत्काल सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

 

पुलिस को सूचना दी गई व थाना प्रभारी जनक सिंह रावत दलबल के साथ पहुंचे और तत्काल सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

Home / Mandla / ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, अचानक दुर्घाटना ने लिया प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो