scriptपेड़ पर लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, इलाके में फैली सनसनी | triple murder woman head found hanging on tree 1 km away from house | Patrika News
मंडला

पेड़ पर लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, इलाके में फैली सनसनी

एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या…महिला का सिर था गायब

मंडलाMay 17, 2022 / 07:02 pm

Shailendra Sharma

mandla.jpg

मंडला. मंडला के मोहगांव थाना इलाके के पातादेई गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान की छत पर महिला व उसके पति व नातिन की लाश बरामद हुईं। महिला के सिर को धड़ से अलग कर आरोपी अपने साथ ले गए थे। जो बाद में घर से एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला है। आरोपी कौन हैं और क्यों इस हृदयविदारक घटना को अंजाम दिया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घर की छत पर मिले तीनों के शव
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बोडा सिल्ली के पोषक ग्राम पातादेई में पति पत्नी और नातिन की हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक छत पर सो रहे थे। 16-17 मई की रात में अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। हत्यारे महिला के सिर को धारदार हथियार से काट कर ले गए हैं। क्योंकि घटना स्थल पर महिला की सिर नहीं पाया गया है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। निवास विधायक अशोक मर्सकोले भी मौके पर पहुंचे। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।मृतकों के नाम नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष, सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57, महिमा पिता सुंदर लाल बरकड़े उम्र 12 वर्ष है।

 

यह भी पढ़ें

गर्भवती पत्नी चीखती रही और आंखों के सामने डूब गया पति, 1 साल पहले की थी लव मैरिज




पेड़ पर लटकी मिली लाश
एक तरफ जहां एक साथ हुई तीन हत्याओं और महिला का सिर काटकर ले जाने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल था वहीं दूसरी तरफ कुछ ही घंटों बाद जानकारी लगी कि महिला का सिर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर टंगा हुआ है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है अभी तक आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

Home / Mandla / पेड़ पर लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, इलाके में फैली सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो