scriptपर्व की तरह मनाया विश्व आदिवासी दिवस | World Tribal Day celebrated like a festival | Patrika News
मंडला

पर्व की तरह मनाया विश्व आदिवासी दिवस

ब्लॉक स्तर पर हुए आयोजन

मंडलाAug 10, 2019 / 11:40 am

Mangal Singh Thakur

पर्व की तरह मनाया विश्व आदिवासी दिवस

पर्व की तरह मनाया विश्व आदिवासी दिवस

मंडला. विश्व आदिवासी दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 9 बजे राज-राजेश्वरी मंदिर में गोंगो पूजन से हुआ। इसके बाद महात्मा गांधी स्टेडियम में विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आदिवासी समाज के लोग इक_ा हुए। शाम को विशाल रैली निकाली गई। जो नगर भ्रमण के बाद वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। आदिवासी समाज के लोग डीजे की धून में पर्व की तरह झूमते नाचते आदिवासी दिवस को मनाया।
मुख्यालय मवई में भी 9 अगस्त को विश्व मूल निवासी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विकास खंड स्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में नगर में रैली निकालकर की गई। इस बीच स्थानीय बस स्टैंड में स्थानीय कलाकरों द्वारा संस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में समाज के लोग विशेष भेशभूषा में देखे गए। रैली नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल उत्कृष्ट विद्यालय मवई के खेल मैदान पहुंची। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ समाज के वरिष्ट जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विधायक नारायण सिंह, राजेशवरी मनोठिया, नीरज यादव, सावित्री धूमकेती, रानू हरदाहा, अमरजीत चौहान, आनंदलता धुर्वे, सुन्दर मार्को, शिक्षक माखनसिंह चौहान, नंदकिशोर मार्को, मनीराम छांटा, संपत सिंह धुर्वे, कवल धुर्वे, कमलेश मार्को, शोभा राम परस्ते, मनोहर कुलस्ते, बोधू मरावी, कमलेश मार्को, कवल धुर्वे, रामनाथ, थाना प्रभारी मवई एस एल मरकाम, अशोक बघेल, सुरेन्द्र धुर्वे आदि शामिल रहे।

बीजाडांडी . विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर स्थानी मंगल भवन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन समूह, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का जनपद पंचायत बीजाडांडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आम सभा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बिछिया. तहसील मुख्यालय बिछिया के कार्यक्रम में सर्वप्रथम इष्टदेव बडादेव की पूजन कर आदिवासी समाज के उन तमाम लोगों को याद किया गया जिनका इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उसके बाद रैली का आयोजन किया गया । रैली के बाद उपस्थित सभी लोगों ने करमा नृत्य में जमकर नृत्य किया ।

Home / Mandla / पर्व की तरह मनाया विश्व आदिवासी दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो