scriptकोरोना वायरस के कारण सोने और चांदी में के भावों में भारी गिरावट | Gold and silver prices fall drastically due to Corona virus | Patrika News
मंदसौर

कोरोना वायरस के कारण सोने और चांदी में के भावों में भारी गिरावट

कोरोना वायरस के कारण सोने और चांदी में के भावों में भारी गिरावट

मंदसौरMar 17, 2020 / 11:42 am

Vikas Tiwari

gold.jpg

Honesty of auto drivers

मंदसौर.
कोरोना वायरस के संक्रमण का असर अब सराफा बाजार पर गहरता जा रहा है। सराफा व्यापारी इतिहास में पहली बार चांदी में बहुत बड़ी गिरावट बता रहे है तो सोना के भाव में भी १ हजार २५० रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। सराफा व्यापारियों की माने तो अभी सोना और चांदी में गिरावट आने की संभावनाएं है। इस दौर को सबसे बड़ी मंदी के रूप में देखा जा रहा है। जिसके कारण भाव में गिरावट के आसार बताए जा रहे है।
सराफा व्यापारी अशोक जैन ने बताया कि १३ मार्च को सोना का प्रति १० ग्राम भाव ४२ हजार २५० रूपए था। जो १६ मार्च को घटकर ४१ हजार रूपए पर आ गया है। वहीं चांदी का भाव ४४ हजार रूपए किलो थे। जो सोमवार को भारी गिरावट के साथ ३७ हजार ८०० रूपए पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि चंादी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट पहली बार आई है। और सोना में भी एक दम एक हजार से अधिक गिरावट बहुत बड़ी बात है। कोरोना वायरस के कारण लगातार बाजार में मंदी है। जिसको लेकर आगे भी भाव कम होने के आसार है।
सैर सपाटा भी हुआ कम
कोरोना वायरस को लेकर सराफा बाजार में मंदी के साथ-साथ जिले सहित आसपास के जिलेवासियों ने सैर सपाटा भी बंद कर दिया है। गांधीसागर में जहां हर माह पर्यटकों के अच्छी संख्या रहती थी। लेकिन मार्च माह में केारोना वायरस के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। टूरिज्म के रवि कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

Home / Mandsaur / कोरोना वायरस के कारण सोने और चांदी में के भावों में भारी गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो