scriptबाढ़ प्रभावित व्यापारियों ने चक्काजाम कर अधिकारियों को घेरा | mandsaur heavy rain | Patrika News
मंदसौर

बाढ़ प्रभावित व्यापारियों ने चक्काजाम कर अधिकारियों को घेरा

बाढ़ प्रभावित व्यापारियों ने चक्काजाम कर अधिकारियों को घेरा

मंदसौरSep 16, 2019 / 01:31 pm

Vikas Tiwari

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
शहर के धानमंडी में दुकानों में भरा पानी को लेकर व्यापारी आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में व्यापारी आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और उसके बाद सराफा बाजार में चक्काजाम कर दिया। यहां पर तहसीलदार नारायण नांदेडा, सीएसपी नरेंद्र सौलंकी और नगर पालिका अध्यक्ष हनीफ शेख पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने सभी को घेर लिया और जमकर आक्रोश व्यक्त किया। यहां पर राम कोटवानी सहित व्यापारियों ने कहा कि कोई भी यहां पर अभी तक नहीं आया और ना ही पानी खाली करवया गया। इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। और आलाअधिकारी मौके पर आए। इसके बाद सांसद सुधीर गुप्ता भी पहुंचे। यहां पर सांसद सुधीर गुप्ता के सामने भी व्यापारियों ने अधिकारियों और नगर पालिका के उदासीन रवैए को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद सांसद गुप्ता व्यापारियों के साथ जलभराव वाले स्थान पर पहुंचे। यहां पर व्यापारियों से सांसद ने बात की। उसके बाद सांसद गुप्ता ने विधायक यशपाल ङ्क्षसह सिसौदिया को संसदीय क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए एक करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति की अनुशंसा वाला पत्र दिया। विधायक सिसौदिया भी धानमंडी पहुंचे। यहां पर व्यापारियों से विधायक सिसौदिया ने बात की। यहां पर व्यापारियों ने पंप हाऊस की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए , मुआवजा और पानी निकासी के बारे में बताया। विधायक सिसौदिया ने पंप हाऊस के लिए पचास लाख रूपए देने की घोषणा की। उसके बाद व्यापारियों के विरोध के चलते एएसपी मनकामना प्रसाद, एडीएम, एसडीएम और सीमएओ पहुंचे। यहां पर पार्षद रामकोटवानी ने अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों की दुकानों का पानी खाली करवाया जाए। नुकसानी का आंकलन कर मुआवजा दिया जाए और एक और पंप हाऊस बनाया जाए और इस स मस्या जड़ से समाप्त किया जाए। इसके बाद नुकसानी के आंकलन का शुुरु हुआ।

Home / Mandsaur / बाढ़ प्रभावित व्यापारियों ने चक्काजाम कर अधिकारियों को घेरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो