इन कंपनियों के मार्केट कैप में देखने को मिली तेजी
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 41,040.98 करोड़ रुपए बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक का 28,011.19 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 3,81,092.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,388.16 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 5,17,325.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।
- इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,114.19 करोड़ रुपए बढ़कर 5,60,601.26 करोड़ रुपए पर आ गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का 8,424.22 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,21,503.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,038 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,58,556.73 करोड़ रुपए पर आ गया।
- बजाज फाइनेंस की 12,419.32 करोड़ रुपए बढ़कर 3,28,072.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।