देश और विदेश में कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने का भाव 44217 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूटा जोकि इस साल की ऊंचाई 51,875 रुपए प्रति 10 ग्राम से 7,658 रुपए यानी 14.76 फीसदी कम है। वहीं, चांदी का भाव एमसीएक्स पर 64,790 रुपए प्रति किलो तक टूटा जबकि इस साल जनवरी में चांदी का सबसे ऊंचा स्तर 70,864 रुपए प्रति किलो रहा है।