26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / सोना खरीदने का यही है सही समय, दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोना खरीदने का यही है सही समय, दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना

7 महीने में सोने के दाम में देखने को मिल चुकी है 10,455 रुपए की गिरावट चांदी की कीमत में देखने को नहीं मिला ज्यादा असर, मात्र 844 रुपए हुआ सस्ता अगस्त 2020 के बाद से चांदी की कीमत में करीब 13000 की गिरावट आई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 Feb 2021, 10:03 AM IST

Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper

Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper

नई दिल्ली। 2021 में सोना काफी सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो अगर ज्यारा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सोने में निवेश करने का यही सही समय में। वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। इसका कारण है कि 2021 के दो महीनों में सोने की कीमत में करीब 4500 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि चांदी के दाम में 800 रुपए ही कम हुए हैं।

बीते सात महीनों की बात करें तो सोना 10 हजार रुपए सो ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के दाम में 13 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोना और चांदी के दाम में और ज्यादा गिरावट संकेत मिल रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।

दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने का करंट प्राइस: 45,736 रुपए प्रति दस ग्राम
31 दिसंबर 2020 को सोने का प्राइस: 50,183 रुपए प्रति दस ग्राम
दो महीने में सोने में गिरावट: 4,447 रुपए प्रति दस ग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 10,455 रुपए प्रति दस ग्राम

चांदी में इस साल कुछ खास असर नहीं
चांदी का करंट प्राइस: 67,261 रुपए प्रति किलोग्राम
31 दिसंबर 2020 को सोने का प्राइस: 68,105 रुपए प्रति किलोग्राम
दो महीने में सोने में गिरावट: 844 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 79,980 रुपए प्रति किलोग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 12,719 रुपए प्रति किलोग्राम

यह भी पढ़ेंः-फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

इंटनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर आखिरी कारोबारी सत्र में सोना और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार सोना 46.60 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1728.80 डॉलर पर आ गया है। जबकि गोल्ड स्पॉट में 36.52 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1734.04 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर था। वहीं बात चांदी वायदे की करें तो 4.50 फीसदी की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है। जबकि सिल्वर स्पॉट 2.76 फीसदी की गिरावट 26.67 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है।