नई दिल्ली: शुक्रवार को भले ही मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ लेकिन ये हालात कब बदल जाएं कहा नहीं जा सकता है। यही वजह है कि मार्केट रेग्युलेटर SEBI ने शेयर बाजार को दुरूस्त करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। हमने आपको पहले ही बताया था कि शेयर मार्केट को बंद करने की मांग उठ रही है। और इसी के साथ एक मांग शार्ट सेलिंग (short-selling ) पर रोक लगाने की भी थी। फिलहाल सोमवार से NSE ब्रोकर्स जहां वर्क फ्राम होम करेंगे । वहीं SEBI ने शार्ट सेलिंग (short-selling ) को थोड़ा मुश्किल बना दिया ।