31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exit Poll के बाद ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार, 1422 अंक झूमकर बंद हुआ सेंसेक्स

निवेशकों को मात्र 60 सेकेंड के अंदर निवेशकों को करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1,422 अंक यानी 3.75 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 39,352 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में 1309 अंक की तेजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 20 May 2019, 5:06 PM IST

Share Market

Exit Poll के बाद ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार, 1422 अंक झूमकर बंद हुआ सेंसेक्स

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election ) के एग्जिट पोल के नतीजों भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने की खबर के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ( share market ) जमकर झूमा। सुबह कारोबार के शुरुआत में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में तेजी की वजह से मात्र 60 सेकेंड के अंदर निवेशकों को करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बीएसई और एनएसई पर दोनों प्रमुख इंडेक्स ने एक कारोबारी सत्र में साल 2009 के बाद सबसे बड़ी बढ़त हासिल की। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार में यह तेजी लगातार देखने को मिली।


1400 से भी अधिक अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद बीएसई का सेंसेक्स 1,422 अंक यानी 3.75 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 39,352 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 421 अंक यानी 3.69 फीसदी की बढ़त के साथ 11.823 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक, इन्फ्रा, ऑटो, एनर्जी, फार्मा और मेटल सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -IOCL ने दी जानकारी, तेल कंपनियों को 12 महीनों से नहीं मिला LPG सब्सिडी का पैसा

मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार खरीदारी

दिनभर के कारोबारी सत्र के बाद मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स पर नजर डालें तो आज इनमें भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 511 अंक चढ़कर 14,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का ही स्मॉलकैप इंडेक्स भी 493 अंकों की बढ़त के साथ 14,380 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप में अब तक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। सीएनएक्स मिडकैप दिनभर के कारोबार के बाद 686 अंकों की बढ़त के साथ 17,562 के स्तर पर बंद हुआ।


बैंक निफ्टी में 1309 अंक की तेजी

बाजार में इस जबरदस्ती तेजी के बाद आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयबा रहे। इनमें ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, इन्फ्रा और पीएसयू सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। बीएसई ऑटो 752 अंक, कैपिटल गुड्स 996 अंक, और ऑयल एंड गैस सेक्टर 640 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी भारी खरीदारी देखने को मिली जिसके बाद यह 1,309 अंक चढ़कर 30 के पार जाने में कामयाब रहा। दिनभर के कारोबार के बाद बैंक निफ्टी 30,759 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर है दुनियाभर के इन अरबपतियों की नजर, जानिए क्या है पूरा मामला

कौन रहा सबसे अधिक फायदे में

सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू बाजार में इस जोरदार खरीदारी के बाद शीर्ष फायदे और नुकसान वाले स्टॉक्स पर नजर डालते हैं। दिनभर के कारोबार में अडानी पोट्र्स एंड एसईजेड, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एलएंडटी और यस बैंक के स्टॉक्स में जोरदारी तेजी देखने को मिली। इनमें 6.69 फीसदी से लेकर 10.99 फीसदी तक की तेजी रही। वहीं, गिरावट वाले स्टॉक्स की बात करें तो इसमें भी डॉ रेड्डीज लैब्स, जी एंटरटेनमेंट, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के स्टॉक्स शामिल रहे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.