scriptटक्कर से रजवाह में गिरा ट्रैक्टर, चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो | Accident with tractor in Mathura brothers died latest news | Patrika News
मथुरा

टक्कर से रजवाह में गिरा ट्रैक्टर, चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

टक्कर इतनी तेज थी ट्रैक्टर रजवाह में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार विनोद और तेजवीर ट्रैक्टर के नीचे आ गए। रजवाह में डूब जाने के कारण दोनों की मौत हो गई।

मथुराJul 03, 2019 / 11:20 am

suchita mishra

accident

accident

मथुरा। ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहा में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को रजवाह से बाहर निकाला। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह भी पढ़ें
ताजमहल बनवाने के लिए शाहजहां ने 1633 में राजा जयसिंह के नाम जारी किया था फरमान, जरूर पढ़िए

ये है मामला
जिले के थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गाँव बिड़ावाली निवासी तेजवीर उम्र करीब 35 वर्ष और विनोद उम्र करीब 25 वर्ष ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह लोग ट्रैक्टर लेकर गाँव के पास रजवाह से गुजर रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी ट्रैक्टर रजवाह में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार विनोद और तेजवीर ट्रैक्टर के नीचे आ गए। रजवाह में डूब जाने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

सावधान! अब दो महीने का बिल बकाया होने पर कटेगी बिजली

तीन घंटे में बाहर निकाला ट्रैक्टर
घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह अपने आप को रोक नहीं पाया और घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को रजवाह से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गायब हो गए अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह भी पढ़ें

नशे में धुत यूपी 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रौंदा मासूम, मौत के बाद हंगामा

ट्रैक्टर से खेत जोतकर गुजारा करते थे
स्थानीय निवासी वीरपाल और मोहन सिंह ने बताया के ट्रैक्टर पलट गया है और नहर में पड़ा हुआ मिला है। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। दोनों भाइयों के छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनके घर में यही कमाने वाले थे। ट्रैक्टर से खेत जोतकर गुजारा करते थे।

Home / Mathura / टक्कर से रजवाह में गिरा ट्रैक्टर, चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो