scriptCAA को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की Door-to-Door कैंपेन, देखें वीडियो | BJP workers start door-to-door campaign regarding CAA video news | Patrika News
मथुरा

CAA को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की Door-to-Door कैंपेन, देखें वीडियो

 
भाजपा कार्यकर्ता स्कूलों व लोगों के घर घर जाकर उन्हें सीएए की सही जानकारी देकर जागरुक कर रहे हैं, साथ ही पर्चे भी बांट रहे हैं।

मथुराJan 15, 2020 / 01:23 pm

suchita mishra

Door-to-Door कैंपेन

Door-to-Door कैंपेन

मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act-CAA) के भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने Door-to-Door कैंपेन शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मथुरा में भी भाजपा कार्यकर्ता स्कूलों व लोगों के घर घर जाकर उन्हें सीएए की सही जानकारी देकर जागरुक कर रहे हैं, साथ ही पर्चे भी बांट रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कृष्ण नगरी में चिन्हित किए गए पाकिस्तान से आए शरणार्थी, CAA के तहत मिलेगी नागरिकता



अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है CAA
इस मुद्दे पर बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता मनीष ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने नागरिकता छीनने का शोर मचा दिया है। जबकि ये नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में सताए गए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन आदि जो शरणार्थी के रूप में 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ गए थे, उन्हें नागरिकता प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में अब तक करीब 32 हजार लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग के लिए भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान आदि देश रहने के लिए हैं, लेकिन हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन के लिए भारत के अतिरिक्त कोई अन्य देश नहीं है। इसलिए इस कानून के तहत इन अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो