8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी लापरवाही: भारत छोड़कर भागे तीन कोरोना पॉजिटिव विदेशी

प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए नौ विदेशी भक्तों को आइसोलेट करा दिया था, जिनमें से तीन विदेशी कोरोना का सैंपल तो दे गए, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही भारत छोड़ कर चले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Dec 2021, 12:43 PM IST

corona_mathura_agra.jpeg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में विदेश से आए नौ विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते बुधवार को एक 13 साल की रशियन लड़की सहित एक स्थानीय निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद से मथुरा में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। बता दें कि यह लोग उन देशों से आए हैं, जहां कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट फैल रहा है। हैरानी की बात तो यह है, कि इनमें से तीन लोग रिर्पोट आने से पहले ही भारत छोड़कर जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update: दिसंबर में बढ़ती जाएगी ठंड, छाए रहेंगे बादल

मथुरा में बढ़ता कोरोना का खतरा

जिले के वृंदावन के शीतल छाया इलाके में नौ विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार की जांच पहले हो गई थी। इनकी रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद जो लोग इनके संपर्क में आए थे उनकी भी जांच की गई, तो 5 विदेशी और एक स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इन सभी के जीनोम सैम्पल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।

भारत छोड़कर भागे तीन कोरोना पॉजिटिव

प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए नौ विदेशी भक्तों को आइसोलेट करा दिया था, जिनमें से तीन विदेशी कोरोना का सैंपल तो दे गए, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही भारत छोड़ कर चले गए। तीनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खोजने पर पता चला कि सभी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं बाकी बचे पांच पॉजिटिव टूरिस्ट्स में से एक को विदेश जाने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें : लापरवाही: अस्पताल में मौत और पोस्‍टमार्टम रूम का स्‍टाफ बोला- यह तो जिंदा है