scriptNGT के आदेश पर ढहाए गए चार धर्मस्थल, विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा | eligious place demolished on order of ngt on Prikrma Marg | Patrika News
मथुरा

NGT के आदेश पर ढहाए गए चार धर्मस्थल, विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

प्रशासन की इस कार्रवाई का लोग विरोध करने लगे तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया वहीं एक शख्स को हिरासत में ले लिया।
 

मथुराNov 12, 2018 / 08:24 pm

अमित शर्मा

ngt

NGT के आदेश पर ढहाए गए चार धर्मस्थल, विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग स्थित चार धर्म स्थलों पर भी बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई का लोग विरोध करने लगे तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया वहीं एक शख्स को हिरासत में ले लिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
यह भी पढ़ें

शिवपाल की पार्टी के नेता ने बोला भाजपा पर हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

बता दें कि एनजीटी के आदेश पर मथुरा जिला प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में हो रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए अभियान चलाया है। इसी क्रम में सोमवार को तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ पीडब्लूडी के अधिकारी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए जीसीबी लेकर पहुंच गए। पूर्व में कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के बाद आज जब धर्मिक स्थलों को ध्वस्त करने की बारी आई तो लोग विरोध करने लगे। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में ये लोग प्रदर्शन करने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। वहीं एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें

गांजा पीकर झूल गया फंदे पर, इस हालत में मिला शव

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि ये धार्मिक स्थल परिक्रमा मार्ग के रास्ते पर नहीं हैं और सैकड़ों साल पुराने हैं लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस कार्रवाई के बारे में बताते हुए पीडब्लूडी के एई बीसी मिश्रा ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बने छह छह धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया था जिनमें से चार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Home / Mathura / NGT के आदेश पर ढहाए गए चार धर्मस्थल, विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो