scriptHoli 2021: ब्रज में भगवान रमण बिहारी ने भक्तों संग खेली फूलों और लड्‌डू की होली, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु | Holi of flowers and laddoo played with devotees by Lord Raman Bihari | Patrika News
मथुरा

Holi 2021: ब्रज में भगवान रमण बिहारी ने भक्तों संग खेली फूलों और लड्‌डू की होली, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

Highlights
– भगवान संग भक्ति के रंग में झूमे श्रद्धालु, कोरोना के चलते नहीं उड़ाया रंग गुलाल
– रमणरेती में 9 वें गोपाल महोत्सव का हुआ समापन
– देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

मथुराMar 17, 2021 / 06:10 pm

lokesh verma

mathura1.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. कोरोन महामारी के बीच इस बार भगवान रमण बिहारी मंदिर में बुधवार को फूलों की होली खेली गई। कोरोना के कारण इस बार होली पर रंग और गुलाल का इस्तेमाल नहीं किया गया। भगवान की भक्ति में सराबोर श्रद्धालु इस दौरान बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान ठाकुर रमण बिहारी ने श्रद्धालुओं के साथ लड्डू और फूलों की होली खेली। रमणरेती आश्रम में भगवान के साथ होली खेलने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान होली का नजारा देखते ही बन रहा था।
यह भी पढ़ें- Holi 2021: ब्रज में होली महोत्सव शुरू, पढ़ें लट्ठमार होली से लेकर मथुरा-वृंदावन की होली का पूरा शेड्यूल

बता दें कि बुधवार को रमणरेती स्थित रमण बिहारी मंदिर में 90वें गोपाल महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। गोपाल महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, राधा कृष्ण स्वरूपों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भगवान राधा-कृष्ण स्वरूपों की आरती की गई। इसके बाद राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ- साथ ग्वाला और गोपियों ने एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली।
mathura2.jpg
भगवान के साथ होली खेलकर बड़ा ही आनंद आया

इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले लट्ठमार होली और लड्डू होली के साथ साथ फूलों की होली खेली गई। इस बार रमण बिहारी मंदिर में होली का अलग ही आनंद देखने को मिला। हर कोई होली के आनंद के साथ-साथ भगवान की भक्ति में लीन था। होली का आनंद लेने आईं रीना और सारिका नाम की युवतियों ने बताया कि बड़ा ही आनंद आ रहा है और हम हर वर्ष यहां भगवान के साथ होली खेलने के लिए आते हैं। ब्रज में होली की जो छटा है, वह अलग ही है। भगवान के साथ होली खेलकर बड़ा ही आनंद आया है।
ब्रज की होली की बात ही अलग

वहीं, दिल्ली से रमणरेती दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि ब्रज की होली की बात ही अलग है। ब्रज में फूल होली लड्डू होली और लट्‌ठमार होली देखने को हर कोई लालायित रहता है। यहां आकर मन तृप्त हो जाता है और यहां से जाने का मन ही नहीं करता। ब्रज में जो होली होती है उसका आनंद ही अलग होता है।
यह भी पढ़ें- इस बार होली होगी बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा शुभ संयोग

mathura.jpg
मंगाए गए दो कुंतल फूल

रमण बिहारी मंदिर के पदाधिकारी सुनील ने बताया कि भगवान रमण बिहारी ने भक्तों के साथ इस बार फूलों की होली खेली है। कई तरह के फूल बाहर मंगाए गए थे और भगवान ने लड्डू होली के साथ फूल की होली भी खेली। सुनील ने बताया कि इस बार करीब 2 कुंतल फूल मंगाए गए थे।

By- निर्मल राजपूत

Home / Mathura / Holi 2021: ब्रज में भगवान रमण बिहारी ने भक्तों संग खेली फूलों और लड्‌डू की होली, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो