scriptDelhi Agra Yamuna Expressway पर पूरी रात मौत नाचती रही | horrible accident video of yamuna expressway in mathura | Patrika News
मथुरा

Delhi Agra Yamuna Expressway पर पूरी रात मौत नाचती रही

आगरा के कई परिवारों ने नौ घंटे किया इंतजार, 100 से अधिक वाहन खड़े थे

मथुराNov 08, 2017 / 03:21 pm

अभिषेक सक्सेना

yamuna express way

accident

आगरा। यूं तो Yamuna Expressway दुर्घटनाओं के कुख्यात हो चुका है। सर्दियों में तो यमुना एक्सप्रेस वे जानलेवा हो जाता है। इतना घना कोहरा छा जाता है कि कुछ भी दिखाई नहीं देता है। फिर वाहनों की टक्कर, चीखपुकार, मौतें और यही क्रम चलता रहता है। मंगलवार को तो यमुना एक्सप्रेस वे पर पूरी रात मौत नाचती रही। जैसे-तैसे बचकर आए।
पूरी रात खुले में गुजारी
मंगलवार को पालीवाल पार्क, विजयनगर कॉलोनी निवासी हेमंत जैन अपनी पत्नी साक्षी जैन और बच्चों के साथ कार से दिल्ली गए थे। मंगलवार की रात्रि में ही वे Delhi agra Yamuna Expressway से लौट रहे थे। पहला टौल पार करते ही कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। इनके आगे और पीछे वाहन खड़े थे। कोई आगे जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। टौल से आगे चलने पर एक स्थान दिखाई दिया, जहां पर सौ से भी अधिक वाहन खड़े थे। वहीं पर रुक गए। पूरी रात कार में गुजारी। भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रसाधन के लिए भी तरस गए। सुबह आठ बजे वहां से चले हैं। राम-राम करते हुए आगरा पहुंचे, तब सांस में सांस आई। उनके साथ आगरा की ओर आ रहे कई परिवार भी थे।
न्यायालय से आदेश आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन (Agra Development Foundation) के सचिव केसी जैन के पुत्र हैं हेमंत जैन। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुव्यवस्थाओं के लिए संघर्षरत हैं। न्यायालय से भी कई आदेश कराए हैं। इसके बाद समस्या वहीं की वहीं है। सूचना का अधिकार के तहत कई सूचनाएं प्राप्त की हैं।
संभलकर चलें
इस संबंध में लोकस्वर के अध्यक्ष और नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे ही नहीं, सामान्य सड़कों पर भी ध्यानपूर्वक चलने की जरूरत है। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो जाती है और घटना हो जाती है। सड़क पर बने डिवाइडर पर कार चढ़ जाती है। उन्होंने मांग की कि कोहरे की काट Yamuna Expressway पर ढूंढी जानी चाहिए, ताकि असमय मौत न हो।

Home / Mathura / Delhi Agra Yamuna Expressway पर पूरी रात मौत नाचती रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो