scriptयोगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाया आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले- CAA पर फैला रहे भ्रम | Mahendra Singh Said Akhilesh Yadav giving protection to terrorists | Patrika News
मथुरा

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाया आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले- CAA पर फैला रहे भ्रम

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका केवल ढोंग कर रही हैं, उनके पास कुछ और बचा नहीं है। प्रियंका का पूरा परिवार खुद जमानत पर छूटा हुआ है, जनता उन्हें नकार चुकी है।

मथुराJan 06, 2020 / 01:58 pm

अमित शर्मा

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाया आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले- CAA पर फैला रहे भ्रम

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाया आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले- CAA पर फैला रहे भ्रम

मथुरा। नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के समर्थन में जन जागरण अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी को संबोधित करने आए प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेंद्र सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व और विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाने और उत्पात मचाने का जो काम किया जा रहा उस भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा जनसंपर्क, संवाद, सम्मेलन और सभाएं करके ऐसे झूठे लोगों को बेनकाब करेगी।
यह भी पढ़ें

दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

विपक्ष पर निशाना

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मंत्री महेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा से राष्ट्रद्रोहियों के साथ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया उनके पिता जब मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले सिमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस पर राजनाथ सिंह ने प्रतिबंध लगाया था उसे छोड़ने का काम किया था। हाल में पता चला है कि जगह जगह हुई अराजकता में प्रदेश में पीएफआई के लोग सहयोगी रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पहले भी सपा आतंकियों के साथ रही है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 2012 में 19 आतंकियों को छोड़ने के आदेश दिए थे जिसपर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी।
यह भी पढ़ें

मौसम का ये मिजाज बना सकता है ‘मनोरोगी’, जानिए seasonal effective disorder के लक्षण और बचाव के उपाय

पहले भी अखिलेश आतंकियों का संरक्षण करते रहे हैं और राष्ट्रद्रोहियों के साथ खड़े रहे हैं। कोटा में बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा के मंत्री बोले कि प्रियंका गांधी को कोटा जाना चाहिए। झूठे भाई बहन को वहां जाकर देखना चाहिए। सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब गई है और बच्चे अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। ये लोग हिंदुत्व पर टिप्पणी करके भारत के लोकतंत्र और हिंदुत्व को कलंकित कर रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका केवल ढोंग कर रही हैं, उनके पास कुछ और बचा नहीं है। प्रियंका का पूरा परिवार खुद जमानत पर छूटा हुआ है, जनता उन्हें नकार चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो