scriptकोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल | Mathura Corona Krishna Birth Braj streets Silence | Patrika News
मथुरा

कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा के जन्म पर मथुरा में इंद्रदेव ने भी दी बधाई

मथुराAug 13, 2020 / 02:09 pm

Mahendra Pratap

कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल

कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल,कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल,कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल,कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल,कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल

मथुरा. ब्रज की गलियों में जहां कोरोना के साए के चलते जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वही मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित ब्रज के घर-घर में एक बार फिर कृष्ण-कन्हैया लाल की जयघोष ने सारे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हर बार की तरह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन तो हुआ लेकिन इनमें सीमित संख्या में ही लोगों की उपस्थिति रहे वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को पहले से ही प्रतिबंधित किये जाने से शहर की सड़कों के साथ ही तिराहे और चौराहे सूने ही नजर आए। वहीं सुरक्षा के लिहाज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित शहर भर में खाकी का कड़ा पहरा रहा।
कोरोना के कारण ब्रज की कुंज गलियों में जन्माष्टमी पर पहले जैसी रौनक तो नहीं दिखी लेकिन हां अपने लाड़ले कन्हैया का जन्मोत्सव अपने-अपने घरों में लोगों ने उसी उत्साह के साथ मनाया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति सुबह से होने वाले कार्यक्रम भी आयोजित हुए लेकिन इस दौरान सीमित संख्या में ही आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। सुबह दस बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम भी लीलामंच के स्थान पर भागवत भवन में आयोजित किया गया।
युगल सरकार श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने पुष्प अर्पित किए। भागवत भवन में आस्था की अविरल धारा बह निकली। ठाकुरजी के जन्म का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 11 बजे श्री गणेश नवग्रह पूजन के साथ शुरू हुआ। रात्रि में जैसे ही 12 बजे तभी पूरा जन्मभूमि प्रांगण घण्टे-घड़ियाल की करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा और योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हो गया। जिज़के बाद ठाकुरजी की प्राकट्य आरती हुई। आरती के बाद ठाकुरजी का महाभिषेक किया गया। यह पहला मौका है जब कान्हा के जन्मोत्सव पर उनके भक्तों को कोरोना के चलते मंदिर में दर्शनों पर प्रतिबंध लगाया गया।

Home / Mathura / कोरोना के बीच हुआ कान्हा का जन्म, ब्रज की गलियों में रहा सन्नाटा और घरों से आई आवाज जय कन्हैया लाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो