बदायूं: सफाईकर्मियों की भर्ती के नाम पर सरकारी धन की लूट, दो घंटे की बारिश में ही बने नरक जैसे हालात
ये है मामलायोगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आलम यह है कि अब प्रभु भक्ति करने वाले भक्त भी सुरक्षित नहीं हैं। परिक्रमा मार्ग स्थित राधे श्याम आश्रम के समीप रहने वाले नंदू जोशी (40) पुत्र यशोमति जोशी शाम करीब सात बजे अपनी स्कूटी से एमवीटी गेस्टहाउस होते हुए भजन कीर्तन करने जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने नंदू पर फायर झोंक दिये, जिसमें गोली नंदू के छाती में लगी। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लहूलुहान हालत में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। वहीं सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह एवं इंस्पेक्टर वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह भी अस्पताल घायल से पूछ ताछ करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बतायी गयी है। इधर घायल नंदू ने भी हमलावरों को पहचानने की बात कही है। मामले में पीड़ित पक्ष से अभी तक तहरीर नहींं दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
जल्द होगा खुलासा मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि इस मामले में हमने हमलावरों को चिन्हित किया है। टीम लगा दी गयी है, जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंंगे।