scriptजानिए कैसी होगी इस महीने की शुरुआत, किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह | saptahik rashifal know how will be first week of nov astrologer tips | Patrika News
मथुरा

जानिए कैसी होगी इस महीने की शुरुआत, किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह

जानिए किनकी खुलेगी किस्मत, किनको झेलनी पड़ेगी परेशानी।

मथुराNov 01, 2018 / 12:13 pm

suchita mishra

rashifal

rashifal

आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पति को सभी ग्रहों का गुरू माना जाता है। नवंबर का महीना गुरुवार के दिन से शुरू हो रहा है, लिहाजा बहुत सी राशियों के सितारे चमकने की उम्मीद है। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र गोस्वामी से जानिए 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच कैसा रहेगा आपके लिए पहला सप्ताह।
मेष: इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस हफ्ते रुपए पैसों के लेन-देन या आर्थिक व्यवहार करने से बचें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। स्नेहीजनों का शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। व्यापार व आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों व दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन: नौकरी में प्रोन्नति और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। अधिकारियों के प्रोत्साहन से मनोबल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।
कर्क: हफ्ते के पहले दिन से ही आपके भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। विदेश जाने अभिलाषी हैं तो ये इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा में धन व्यय का योग है। नौकरीपेशा वाले हैं तो लाभ मिलेगा।
सिंह: स्वास्थ्य खराब होने के कारण धन व्यय हो सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। घर में मनमुटाव हो तो ज्यादा तर्क करने से बचें ताकि संबन्धों पर गलत फर्क न पड़े। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।
कन्या: दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।
तुला: बीमार रहते हैं तो तबियत में सुधार की उम्मीद है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ होगा। इससे घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। शेयर-सट्टा आदि से पूरी तरह दूर रहें।
धनु: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मां की तबियत का खयाल रखें। वाद विवाद से बचें। अधिक धन व्यय से बचें। अनिद्रा आपको परेशान कर सकती है।
मकर: शत्रु पराजित होंगे। नए कार्यों की शुरुआत होगी और सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से शांति मिलेगी। व्यापार-धंधे में लाभ होगा। शेयर-सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी।
कुंभ: वाणी पर संयम रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी भरोसेमंद की राय जरूर लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचार को दूर रहें।

मीन: आनंद- नए कार्यों में सफलता मिलेगी। माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

Home / Mathura / जानिए कैसी होगी इस महीने की शुरुआत, किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो