scriptकिसान महापंचायत: आप नेता बोलीं- कार्पोरेट लॉबिंग की वजह से नहीं मिल रहा किसानों को हक | AAP leader said farmers not getting rights due to corporate lobbying | Patrika News
मेरठ

किसान महापंचायत: आप नेता बोलीं- कार्पोरेट लॉबिंग की वजह से नहीं मिल रहा किसानों को हक

Highlights- आम आदमी पार्टी दिलवाएंगी किसानों का हक- किसानों से मिलता है अन्न और उनसे चलता है आम लोगों का जीवन- बार्डर पर किसानों के लिए सरकार खड़ी कर रही मुश्किलें

मेरठFeb 28, 2021 / 12:06 pm

lokesh verma

meerut2.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. आज मेरठ में आम आदमी की महापंचायत रैली होने जा रही है। इस रैली को मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। पार्टी स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का बड़ा कटआउट लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर एक मंच पर रागिनी गायकों की टीम महापंचायत में आए लोगों का रागनी गाकर मन बहला रही है।
यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत आज, आयोजन से पहले कई कांग्रेसी ‘आप’ में शामिल

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हुडा जरीवाला महापंचायत स्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार्पोरेट लाबिंग की वजह से किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी किसानों को उनका हक दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से अन्न मिलता है और उससे ही आम लोगों का जीवन भी चलता है। आज किसान अपने हक की लड़ाई के लिए बार्डर पर धरना दिए बैठा है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। कुछ बड़े कार्पोरेट घरानों के दबाव के चलते भाजपा की सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। यह सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है। देश के 100 करोड़ जनता की लड़ाई है। इस कृषि कानून से आम आदमी तक प्रभावित होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ आज तमाम पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सब अपने फायदे देख रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने धरनारत किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। उप्र सरकार ने जब बार्डर पर बैठे किसानों की मुलभूत सुविधाएं बंद कर दी तो दिल्ली सरकार ने किसानों को मदद की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा और उसकी सरकार को किसान छठी का दूध याद दिला देंगे।

Home / Meerut / किसान महापंचायत: आप नेता बोलीं- कार्पोरेट लॉबिंग की वजह से नहीं मिल रहा किसानों को हक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो