मेरठ

यूपी के मेरठ में फिर से दोहराई गई महाभारत जैसी घटना

महाभारत Mahabharat काल में हस्तिनापुर में पांडवों ने लगाया था द्रोपदी पर दांव अब मेरठ में पति जुए में हार गया पत्नी ताे मित्रों ने किया खीचने का प्रयास

मेरठApr 27, 2021 / 10:29 pm

shivmani tyagi

जुए में पत्नी काे हार बैठा पति

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ meerut news ‘मैं समय हूं, महाभारत Mahabharat का यह स्लोगन ताे आपने सुना ही हाेगा। मेरठ Meerut में एक बार फिर महाभारत जैसी घटना को दोहराया गया है। महाभारत में युधिष्ठिर जुए के दांव में पांडवों की पत्नी द्रोपदी को हार बैठे थे। इसके बाद दुर्योधन ने भरी सभा में द्रोपदी का चीरहरण किया था। ऐसा ही एक मामला अब मेरठ में सामने आया है। कलयुगी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी काे दांव पर लगाया और उसे जुए में हार गया। जुआ खेल रहे दाेस्ताें ने जीतने के बाद दाेस्त की पत्नी पर अपना हक जताया और उसे खीचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। द्रोपदी का चीरहरण बचाने के लिए तो भगवान कृष्ण आए थे लेकिन यहां पर कलयुग में पड़ोसियों ने ही महिला की आबरू बचाई।
ये है पूरा मामला
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म की रहने वाली पीड़िता के अनुसार उसका पति शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। पैसे खत्म होने पर वह घर का सामान बेच देता है और शराब पीता है। शुक्रवार को आरोपी अपने दोस्तों के साथ घर पर ही जुआ खेल रहा था और शराब पी रहा था। इसी दौरान उसके पैसे खत्म हो गए। नशे की हालत में उसने पत्नी को दांव पर लगा दिया और जुआ हार गया। जुआ जीतने के बाद आरोपी के दोस्त विवाहिता को जबरन अपने साथ लेकर जाने लगे। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह से महिला को बचाया। इस घटना के बाद रोती हुई पीड़िता मायके पहुंची और वहां पर आपबीती बताई। विवाहिता ने आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। नौचंदी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: एक रुपया खर्च नहीं होगा, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल

यह भी पढ़े: अगर आपको भी आजकल कुछ भी छूने से लग रहा है करंट ताे जान लीजिए इसकी वजह
यह भी पढ़े: पंचायत चुनाव में सवा करोड़ वाली मर्सिडीज से पर्चा दाखिल करने पहुंचा गांव का प्रत्याशी
यह भी पढ़े: अनोखा दरबार जहां मांगी गई मन्नत पूरी हाेने पर हिन्दू-मुस्लिम सभी चढ़ाते हैं मुर्गा

Home / Meerut / यूपी के मेरठ में फिर से दोहराई गई महाभारत जैसी घटना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.