30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

electricity bill tips इस ट्रिक से घट जाएगा बिजली बिल और बढ़ जाएगी पंखे की रफ्तार व हवा

electricity bill tips गर्मियों में अगर आपके पंखे Fan की रफ्तार Speed भी कम कम हाे जाती है और हवा AIR भी कम हो गई है ताे यह ट्रिक आपके काम आने वाली है। इस ट्रिक से बिना कुछ खर्च किए आप पंखे की रफ्तार और हवा दोनों काे बढ़ाने के साथ-साथ बिजली बिल काे भी कम कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Apr 2021, 6:34 PM IST

Luxaire ने भारत में पेश किया स्मार्ट पंखा, Wi-Fi का मिलेगा सपोर्ट

Luxaire ने भारत में पेश किया स्मार्ट पंखा, Wi-Fi का मिलेगा सपोर्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर electricity bill tips मम्मी गर्मी बढ़ते ही पंखे की हवा कम हाे गई है। पापा पंखा हवा नहीं दे रहा, वोल्टेज ठीक है लेकिन फिर भी रफ्तार कम सी लग रही है। क्या गर्मियां आते ही आपके घर में भी यह सवाल किये जाते हैं ? या फिर आपकाे भी ऐसा लग रहा है कि आपका पंखा कम हवा दे रहा है ताे आज हम आपकाे एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप महज एक मिनट में आपके फैन यानी पंखे की रफ्तार बढ़ा लेंगे और बिजली बिल भी कम कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

अगर आपके घर या ऑफिस में लगे पंखे की हवा कम हाे गई है ताे परेशान ना हों। आज हम आपकाे एक ऐसा तरीका electricity bill tips बताने जा रहे हैं जिसमें आपका एक रुपया भी खर्च नहीं हाेगा और आपके पंखे की हवा के साथ-साथ उसकी रफ्तार भी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं आपका बिजली बिल electricity bill rate भी कम हाे जाएगा।

आईये जानते हैं कि पंखे की रफ्तार और हवा कैसे कम हाे जाती है

दरअसल काेई भी पंखा कम दाब उत्पन्न करके हवा का प्रवाह बनाता है। यह पूरी प्रकिया हवा काे काटने और उसे एक दिशा में धकेलने का काम करती है है। इसीलिए पंखे के ब्लेड का अगला हिस्सा काफी नुकीला और घुमावदार बनाया जाता है। पंखे के ब्लेड हवा काे ताे काट देते हैं लेकिन हवा में माैजूद धूल-मिट्टी के कण उसके अग्र भाग यानि नुकीले हिस्से पर जम जाते हैं। जैसे-जैसे यह धूल-मिट्टी के कण पंखे की पंखड़ियों के अगले हिस्से पर जमा होते रहते हैं वैसे-वैसे पंखा भारी चलने लगता है और वह ठीक से हवा नहीं काट पाता। ऐसे में पंखे की मोटर पर लोड़ पड़ने लगता है। उसकी रफ्तार कम हाे जाती है और हवा कम देने के साथ-साथ वह मोटर पर लोड़ बढ़ने की वजह से पंखा अधिक बिजली की खपत करने लगता है जिसका सीधा असर बिजली बिल Electricity bill पर पड़ता है। यह सिद्धांत सभी तर के पंखों पर लागू हाेता है। चाहे वह छत का पंखा हाे, टेबिल फैन हो, कूलर हो या फिर आपके एसी ब्लोअर। इन सभी पर धूल जमने के बाद रफ्तार और हवा दोनों ही कम हाे जाते हैं।

एक मिनट में ऐसे में बढ़ाएं पखें की रफ्तार और हवा

पंखे की रफ्तार और हवा बढ़ाने का यह तरीका बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपकाे किसी मैकेनिक या फिर अतिरिक्त उपकरण की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले पंखें काे बंद कर दीजिए और फिर ध्यान से देखिए कि उसकी पंखुड़ियों ( ब्लेड ) के अग्र भाग भर काफी कीट जमा हाे गया हाेगा। अब आपकाे एक गीले कपड़े से पंखे की पंखड़ियों की साफ करना है। मुख्य रूपसे अग्र भाग जहां पर कीट जमा है उसे साफ करना है। इस दाैरान यह ध्यान रखना हाेगा कि पंखुड़ियों पर दबाव नहीं पड़ना चाहिए। दबाव पड़ने से वह मुड़ जाएंगी और पंखे का अलाइनमेंट बिगड़ जाएगा। इसलिए बिना दबाव दिए आपकाें धीरे-धीरे पंखड़ियाें काे साफ करना है। पंखड़ियों के साफ हाेने के बाद दाेबारा से जब आप पंखें को ऑन करेंगे ताे आप पाएंगे कि पंखे की रफ्तार और हवा दोनों बढ़ी हुई होंगी और शोर भी कम हाे जाएगा। ऐसा करने से पंखे से मोटर पर भी कम लोड़ पड़ेगा जिससे बिजली का बिल भी कम reduce electricity bill हाे जाएगा।