scriptबसपा के पूर्व मंत्री से भिड़ने वाला अब भाजपा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा, देखें वीडियो | Chahan Singh on hunger strike with Uttar Pradesh vyapar mandal | Patrika News
मेरठ

बसपा के पूर्व मंत्री से भिड़ने वाला अब भाजपा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा, देखें वीडियो

Highlights

बिजली की बढी दरों और चाइनीज मीटरों के खिलाफ खोला मोर्चा
मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल पर ही बैठने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे

 
 
 

मेरठSep 27, 2019 / 01:22 pm

sanjay sharma

chahan.jpg
मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का रास्ता रोककर भिड़ने वाले रिटायर्ड सिपाही चहन सिंह ने अब भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चहन सिंह बिजली की अंधाधुंध बढ़ी दरों को वापस लेने, प्रीपेड मीटरों को हटाने, दो बच्चों का कानून बनाने तथा व्यापार आयोग के गठन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। चहन सिंह बालियान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने गुरुवार को कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। चहन सिंह का कहना है कि मांगें पूरी होने पर ही भूख हड़ताल समाप्त होगी, अन्यथा यहीं जान दे देंगे।
यह भी पढ़ेंः मायावती के खास रहे पूर्व सांसद की पिस्टल से सरेराह बरसाई गई गोलियां, हुई बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ चहन सिंह सुबह 11 बजे कमिश्नरी पार्क में अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए धीरज गोयल, तरूण खटीक, इरशाद सैफी, डा. शोएब खान, आशीष और विजय पटेल आदि ने कहा कि बिजली चोरी विभागीय अधिकारी कर्मचारी करा रहे हैं। विभागीय कर्मियों के घरों में बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। प्रीपेड मीटर जेब पर डकैती डाल रहा है। चहन सिंह ने कहा कि चारों मांगें पूरी होने पर ही धरना खत्म होगा। आंदोलन को किसान महक सिंह, सुरेंद्र, सुमित कसाना ने भी समर्थन दिया। चहन सिंह ने कहा कि वे तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे जब तक कि उनकी मांगें मानी नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली के चाइनीज मीटर आज रेलगाड़ी की स्पीड से भी तेज भाग रहे हैं। जनता इन मीटरों से त्रस्त है। आज बिजली का बिल इतना बढ़कर आ रहा है कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये जनता की मांगें हैं, जिनको लेकर वे भूख हड़ताल कर रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Hindi News/ Meerut / बसपा के पूर्व मंत्री से भिड़ने वाला अब भाजपा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो