केपी त्रिपाठी, मेरठ। आने वाले 30 दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे। इन दिनों में अगर हमने कोरोना को काबू कर लिया तो हम जीत जाएंगे। ऐसा मानना है मेरठ के चिकित्सा जगत का। डा. तुंगवीर सिंह आर्य कहते हैं कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। बस इसके लिए प्रति थोड़ा जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगर ये वायरस अपने ‘J’ Shape यानी चौथी स्टेज में आया तो बहुत ही घातक हो जाएगा।