कमिश्नर ने मेरठ में कोरोना का मामला न होने के चलते इस संबंध में एक दिन बाद सोमवार को निर्णय लेने की जानकारी दी थी। सोमवार को डीएम अनिल ढींगरा शहर से बाहर थे। देर रात उन्होंने वापस आकर कमिश्नर के निर्देश पर 31 मार्च तक बंदी का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी डीएम ने एसएसपी, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एडीएम, सीएमओ, जिला मनोरंजन कर उपायुक्त और डीएसओ को दी गई है। आदेश का आधार शासन के चिकित्सा अनुभाग द्वारा 14 मार्च को जारी की गई अधिसूचना को बनाया है।