इस समय सीसीएसयू मेरठ के अंतर्गत रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षाएं चल रही हैं। कोरोना वायरस के खौफ से हालांकि परीक्षाएं तो यथावत चलती रहेंगी, लेकिन कैंपस और जिन कालेजों में शिक्षण कार्य चल रहा है, उनमें 22 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली के मौके पर भी रंग-गुलाल नहीं लगाने के आदेश जारी किए थे, ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके।