6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ के मेडिकल कालेज में शुरू होगी कोरोना की जांच, 6 घंटे के भीतर मिल जाएगी रिपोर्ट

Highlights मेडिकल कालेज ने डीजी चिकित्सा शिक्षा से मांगी थी अनुमति प्रदेश सरकार ने मेडिकल कालेज की लैब को उपयुक्त माना फिलहाल दिल्ली की केंद्रीय लैब में भेजे जा रहे कोरोना के सैंपल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Mar 2020, 10:26 AM IST

meerut

मेरठ। कोरोना को लेकर चारों ओर अफरातफरी का आलम है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर काम कर रहा है। मेडिकल कालेज में 110 बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है, तो यहीं पर अब कोरोना के सैंपल की जांच के लिए यहां की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना की जल्द जांच शुरू होने जा रही है। इसमें 5 से 6 घंटे के बीच कोरोना की रिपोर्ट आ जाएगी। अभी तक यहां से सैंपल दिल्ली की केंद्रीय लैब में भेजे जा रहे थे, जिनकी रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लग रहा है।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: अगले 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 16 मार्च के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक को पत्र लिखकर कोरोना जांच की सुविधा की अनुमति मांगी थी। सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि प्रदेश में केजीएमयू, बीएचयू और एएमयू में कोरोना की जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार ने मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब को जांच के लिए उपयुक्त माना है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू और कोरोना की जांच तकनीक समान है। सिर्फ नए रसायनों की जरूरत पड़ेगी। सीएमओ ने बताया कि सिर्फ मेरठ मंडल से ही 200 लोगों का सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजा गया है। अब कोरोना की जांच मेडिकल कालेज में संभव होगी।

यह भी पढ़ेंः ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया दावा- गर्मियों में नहीं रहेगा बिजली का संकट, शहरों को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति

इसी बीच, मेरठ में आए 29 विदेशी यात्रियों को फिलहाल सर्विलांस में रखा गया है। उन्हें घर में ही आइसोलेट किया गया है। अभी तक भेजी गई चारों संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि एक महिला के सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।