पत्रकार वार्ता में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के साथ ही सभी को 24 घंटे बिजली मिले, इसकी तैयारी की जा रही है। अनाप-शनाप बिजली बिल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें गंभीरता बरती जाएगी और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाएगा। जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बकाएदार चाहे छोटे हों या बड़े, किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। किसानों व ग्रामीणों के लिए आसान किश्त योजना के जरिए भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार किया गया है। 6, 12 और 24 किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।