6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 16 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी

Highlights अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट सिस्टम मे प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का चार दिन असर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Mar 2020, 10:28 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद फिर से अगले दो दिन बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, उसके कारण गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 16 मार्च के बाद से मौसम शुष्क होगा और तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः एक्सईएन के निलंबन और एफआईआर के खिलाफ अभियंताओं ने ऊर्जा मंत्री की बैठक का किया बहिष्कार, आश्वासन पर माने

मार्च में मौसम में जितना बदलाव देखने को मिला है, उतना कभी नहीं मिला। इस महीने पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बारिश के बाद मौसम शुष्क हुआ तो तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। होली के बाद मौसम में फिर बदलाव आ गया है। पिछले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में बारिश हुई। इसके रात के तापमान में कमी आयी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यनूतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः थानों से लेकर पुलिस लाइन तक जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गीतों पर थिरके अधिकारी और जवान

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके कारण गुरुवार को 12 से 14 मिमी और शुक्रवार को 7 से 8 मिमी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। 16 मार्च के बाद मौसम शुष्क होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।