6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर नहीं दिया सामान तो भुगत लेने की धमकी दी, फिर पिता-पुत्र पर बरसा दी गोलियां

Highlights मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की टीकाराम कालोनी का मामला होली वाले दिन दबंगों ने नशे में मांगा था दुकानदार से समान गंभीर हालत में पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Mar 2020, 11:02 AM IST

meerut

मेरठ। होली पर शराब पिए लोगों को सामान न देना दुकानदार को भारी पड़ गया। दबंगों ने बाइक से जा रहे दुकानदार और उसके पुत्र पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया उसके बाद उनके ऊपर गोलियां बरसा दी। जिसमें पिता-पुत्र को गोली लगी और वो घायल हो गए। गोली से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि पुत्र प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ेंः होली पर बाइक टकराने के विवाद के बाद पथराव के साथ हुई फायरिंग, तीन घायल, वीडियो हो रहा वायरल

मामला थाना कंकरखेड़ा के टीकाराम कालोनी का है। जहां संजय की परचून कि दुकान है। संजय ने बताया कि होली के दिन उसकी दुकान पर शराब के नशे में कुछ लोग आए और सामान मांगने लगे। संजय ने सामान देने से मना किया तो उस दौरान युवक उसको गाली देते हुए चले गए। आज जब वह अपने बेटे के साथ जा रहा था तो उसको उन्हीं लोगों ने घेर लिया। पहले उसकी बाइक पर डंडा मार कर उनको गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब वो अपने बेटे के साथ जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसके बेटे और उसको गोली लगी। गोली मारकर हमलावर युवक भाग गए। घायल संजय और उसके बेटे को लोगों ने अस्पताल मेे भर्ती कराया। बेटे को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में और बाप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः थानों से लेकर पुलिस लाइन तक जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गीतों पर थिरके अधिकारी और जवान

जिला अस्पताल में भर्ती संजय ने बताया कि उनके ऊपर सोनू, मोनू और छोटू नामक युवक ने गोली चलाई। गोली चलाने वाले भी टीकाराम कॉलोनी के रहने वाले है। गोली चलने की जानकारी होने के बाद मौके पार पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह घर से गायब है।वहीं घर पर ताला बंद है। इस बारे में एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।