मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग अभी एक बार और बारिश को झेलेंगे। मार्च में अभी 45 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम में इस माह में जिस तरह का परिवर्तन (Weather Change) देखा गया, वैसा कभी नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, इसलिए मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कुछ जनपदों और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इसके बाद हवाएं चलने के साथ मौसम में गर्माहट आएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा।