मेरठ। कोरोना वायरस का खौफ चारों ओर बना हुआ है। मेरठ में मॉल्स, सिनेमाघर, जिम क्लब, स्वीमिंग पूल को बंद करने के आदेश के बाद शासन-प्रशासन की अन्य ऐसे स्थानों पर भी निगाह टिकी हुई, जहां लोगों एकत्र होते हैं। ऐसे में उत्तर भारत के ऐतिहासिक नौचंदी मेले के आयोजन पर भी तलवार लटक सकती है। नौचंदी मेले का उद्घाटन 22 मार्च को नौचंदी ग्राउंड में होगा, इसके बाद यहां करीब डेढ़ महीने तक मेला लगता है। इसे देखने के लिए यूपी ही नहीं अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं।