25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ पहुंचे डीजीपी ने 10 मिनट में की अपराध समीक्षा, जानी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी

मुख्यमंत्री के आज शामली के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज सूबे की पुलिस मुखिया डीजीपी मुकुल गोयल भी पहुंच रहे हैं। इसी के मद्देनजर शामली जाते समय डीजीपी मेरठ में कुछ पल के लिए रूके और यहां पर 10 मिनट में अपराध की समीक्षा कर शामली के लिए निकल गए। डीजीपी ने इस दौरान आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी और एसपी सिटी विनीत भटनागर के साथ अपराध समीक्षा की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 11:02 AM IST

dgp_meerut.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल आज दिल्ली से अचानक मेरठ पहुंचे। हालांकि उनका कार्यक्रम पहले से शामली के लिए प्रस्तावित था और वे वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन उसमें से कुछ समय निकालकर वे मेरठ पहुंचे और उन्होंने यहां पर कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: मिशन पश्चिमी यूपी पर सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल दिल्ली से सोमवार को सुबह 7:30 बजे मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे। वे यहां से नाश्ता करने के बाद शामली के लिए रवाना हो गए। शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर डीजीपी मुकुल गोयल भी शामिल होंगे।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामली आगमन पर एडीजी राजीव सभरवाल भी शामली के लिए रवाना हो चुके है। उनके रवाना होने से पहले सुबह 7:30 बजे डीजीपी मुकुल गोयल भी दिल्ली से सर्किट हाउस पहुंचे थे। डीजीपी ने आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारियों से करीब 10 मिनट तक अपराध समीक्षा को लेकर बातचीत की। सर्किट हाउस में डीजीपी मुकुल गोयल से मिलने वरिष्‍ठ चिकित्‍सक राजीव अग्रवाल भी पहुंचे थे। उसके बाद डीजीपी शामली के लिए रवाना हो गए।

डीजीपी का कहना है कि वह शामली के लिए दिल्ली से निकले थे। उन्होंने मेरठ में भी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पर बातचीत की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि डीजीपी ने सर्किट हाउस में नाश्ता किया और शामली के लिए निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: यूपी की चुनावी रणभूमि में सुरों वाली हुंकार, निरहुआ का 'योगी-गान'

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग