24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: मिशन पश्चिमी यूपी पर सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

UP Assembly Election 2022: यूपी के सत्ता में बीजेपी को फिर से वापस लाने का जिम्मा सीएम योगी ने खुद उठा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी के शामली और रामपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी जनता के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 2:44 PM IST

cm_yogi_new.jpg

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। यूपी के सत्ता में बीजेपी को फिर से वापस लाने का जिम्मा सीएम योगी ने खुद उठा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी के शामली और रामपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी जनता के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: यूपी की चुनावी रणभूमि में सुरों वाली हुंकार, निरहुआ का 'योगी-गान'

शामली को देंगे कई सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे से 12:40 तक शामली जिले के कैराना में पलायन करके वापस आए परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 से 1:45 तक कैरान में विजय सिंह पथिक पी.जी कॉलेज में PAC भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी आयुष्यमान कार्य, पीएम आवास की चाभी का वितरण औऱ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र देंगे। सीएम के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए रविवार देर रात कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

आजम के गढ़ में गरजेंगे सीएम योगी

वहीं दोपहर 2:35 से 3:35 बजे सीएम योगी आजम खान के गढ़ रामपुर के महात्मा गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के अलावा सीएम कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों की ओर से वह स्वागत करना चाहते हैं। इस दौरान अपने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। क्षेत्रवासियों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अधूरे पड़े लालपुर पुल का निर्माण करवाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपेगा।

यह भी पढ़ें : जब सरकार पांच साल चल सकती है किसान आंदोलन क्यों नहीं: राकेश टिकैत