3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पलारी में किसकी बनेगी सरकार, फैसला आज

नगर पंचायत पलारी में गुरुवार को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना स्थल को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
नगर पंचायत पलारी में गुरुवार को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना स्थल को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

नगर पंचायत पलारी में गुरुवार को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना स्थल को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सुबह 11 बजे ही रुझान आ जाएगा। तीन राउंड में मतगणना की जाएगी।

15 वार्डों में 35 प्रत्याशी मैदान में थे

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी व नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए कुल 35 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदाताओं ने एक जून को नगर सरकार चुनने मतदान किया और अब इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। नगर पंचायत को पहला अध्यक्ष व सभी वार्डों के लिए पार्षद मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :

फर्जीवाड़ा : फर्जी ऋण पुस्तिका से बेच रहे जमीन

हर चौक-चौराहे पर चल रही चुनावी चर्चा

मतगणना को लेकर नगरवासियों में उत्साह नजर आ रहा है। पलारी नगर के हर चौक - चौराहे, गली-मोहल्लों में सिर्फ चुनावी चर्चा चल रही है कि नगर पंचायत पलारी के प्रथम नगर अध्यक्ष कौन बनेगा। मतदान के बाद से हार जीत का आकलन भाजपा व कांग्रेस में शुरू हो गया था। हालांकि दोनों पार्टी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

यह भी पढ़ें :

नगर पंचायत चुनाव : पलारी में 96.10 प्रतिशत मतदान

तीन राउंड में होगी 3620 वोटों की गिनती

नगर पंचायत पलारी के सीएमओ गिरीश साहू ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। गुरुवार की सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू ही जाएगी। एक जून को हुए मतदान में कुल 3620 मतदाताओं ने मतदान किया है। ईवीएम में कैद इन मतों की गिनती की जाएगी। मतों की गिनती तीन राउंड में होगी।

यह भी देखें :

नगर सरकार चुनने पलारी में 96.10 प्रतिशत मतदान

मतगणना स्थल पर बिना अनुमति प्रवेश वर्जित

निर्वाचन आयोग ने मतगणना स्थल पर तगडी सुरक्षा व्यवस्था की है। अधितृत व्यक्तियों को छोड़ मतगणना स्थल पर किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। भाजपा व कांग्रेस भी स्ट्रांग रूम पर भी नजर रखें हुए हैं।

बड़े नेताओं की भी नजर

पलारी में पहली बार हुए नगर पंचायत चुनाव पर जनता को चुनाव परिणाम का इंतजार है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात भाजपा व कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं की भी नजर है। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में चल रहे आम निर्वाचन कार्य के अंतर्गत मतगणना 4 जून को होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक कराने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि पलारी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना कक्ष बनाया गया है। मतगणना सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि को सुबह 8 बजे मतगणना कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मतगणना कक्ष में कुल 5 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना कार्य 3 चक्रों में होगा। उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी स्थित मतगणना कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।