scriptहस्तिनापुर में पहली बार होगा महाभारत का मंचन, फिल्म और टीवी स्टार निभाएंगे किरदार | Film and TV star to play character in Hastinapur's Mahabharata | Patrika News
मेरठ

हस्तिनापुर में पहली बार होगा महाभारत का मंचन, फिल्म और टीवी स्टार निभाएंगे किरदार

Highlights
– नवरात्र पर 13 से 21 अप्रैल तक होगा हस्तिनापुर की महाभारत का मंचन
– मराठा फिल्म स्टार विक्टर राघव निभाएंगे कर्ण का किरदार तो मुुखिया गुर्जर बनेंगे भीष्म पितामह
– दिल्ली और मेरठ के कलाकारों ने शुरू की रिहर्सल

मेरठFeb 24, 2021 / 04:29 pm

lokesh verma

meerut.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. रामलीला की तर्ज पर देश में पहली बार ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में महाभारत का मंचन किया जाएगा। 13 से 21 अप्रैल तक हस्तिनापुर में होने वाले महाभारत के मंचन के लिए मेरठ और दिल्ली के कलाकर दिन-रात रिहर्सल करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि हस्तिनापुर की महाभारत में फिल्मी कलाकारों के साथ टीवी कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हस्तिनापुर की महाभारत का मंचन हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के बैनर तले किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Nirman : 25 और 26 मार्च को होगी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, नींव निर्माण की तारीख पर लगेगी मुहर

हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि एक फरवरी से कलाकारों की रिहर्सल युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को दिल्ली के कलाकार रिहर्सल के लिए पहुंच रहे है तो अन्य दिन मेरठ के कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। हस्तिनापुर की महाभारत में खुद मुखिया गुर्जर भीष्म पितामह के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि इसके लिए पहले ही कलाकारों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर हस्तिनापुर में होने वाली महाभारत का मंचन नवरात्रि पर 13 से 21 अप्रैल के बीच होगा। इसके भव्य आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।
135 कलाकारों में 35 महिला

अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि महाभारत के मंचन करीब 135 कलाकार अपने अभिनय, गायन के साथ अन्य कलाओं की प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों में करीब 35 महिला कलाकार भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर की महाभारत में वह खुद भीष्म पितामह के किरदार में नजर आएंगे। जबकि मराठा फिल्मों के स्टार विक्टर राघव कर्ण की भूमिका अदा करेंगे। इसके अलावा परविंद सिंह अर्जुन की भूमिका तो यथार्थ शर्मा भीम, गौरव शर्मा दुर्योधन, प्रशांत पुंडीर युधिष्ठिर, मनजीत गुर्जर बलराम, सपना पवार माद्री, जूही त्यागी गांधारी, अवनी वर्मा कुंती स्नेहा भारद्वाज गंगा, झलक देवकी का किरदार निभाएंगी।
बिखरेगा गायिका मोनिका शर्मा की आवाज का जादू

हस्तिनापुर की महाभारत के निर्देशक रमेश चंद खन्ना और सहायक निर्देशक प्रवीण कश्यप होंगे। जबकि लेखक पंकज शर्मा होंगे। महाभारत के मंचन से जुड़े गीतों के लेखक गीतकार ईश्वर चंद गंभीर और रुचि चतुर्वेदी हैं। जबकि गायिका मोनिका शर्मा इन गीतों को अपने आवाज देंगी। मुखिया गुर्जर ने बताया कि कलाकारों की सहूलियत को देखते हुए रिहर्सल मेरठ में ही की जा रही है।

Home / Meerut / हस्तिनापुर में पहली बार होगा महाभारत का मंचन, फिल्म और टीवी स्टार निभाएंगे किरदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो