4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 3400 रुपये

प्रदेश में लावारिस लाशों के लिए किए जाने वाले अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली राशि बढ़ा दी गई है। पहले लावारिस लाश के अंतिम संस्कार के लिए 2700 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 Feb 2021, 1:25 PM IST

लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 3400 रुपये

लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 3400 रुपये

लखनऊ. प्रदेश में लावारिस लाशों के लिए किए जाने वाले अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली राशि बढ़ा दी गई है। पहले लावारिस लाश के अंतिम संस्कार के लिए 2700 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया गया है। शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कफन के लिए 400 रुपये, लकड़ी या कब्र खोदने के लिए 2500 रुपये और शव को शव स्थल से पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट तक ले जाने के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे।

पहले यह थी राशि

पहले लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए 2700 रुपये मिलते थे। वहीं अभी तक कफन के लिए 300 रुपये, लाश जलाने के लिए लकड़ी या दफनाने के लिए कब्र खोदने के लिए 2000 रुपये मिलते थे। लाश को पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट तक ले जाने के लिए 400 रुपये दिए जाते थे। इसके लिए थाने स्तर पर पैसे दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अश्लील वीडियो देखने पर यूपी पुलिस के नाम से यूजर को आया मेसेज, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

ये भी पढ़ें:घर में अकेला पाकर बच्ची से 'चाचा' ने किया दुष्कर्म, संदिग्ध अवस्था में घरवालों को मिली लड़की

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश