26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ‘अमीर’ की कीमत आैर खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग, रोजाना खुराक में पसंद करता है ये!

र्इद-उल-अजहा त्योहार देशभर में 22 अगस्त को मनाया जाएगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Aug 2018, 7:00 PM IST

meerut

इस 'अमीर' की कीमत आैर खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग, रोजाना खुराक में पसंद करता है ये!

मेरठ। र्इद-उल-अजहा त्याहोर मनाने की तैयारी शुरू हो गर्इ है। मेरठ की बकरा मंडी में इन दिनों खासी चहल-पहल है। आमतौर पर यह बकरा पैठ रात्रि में लगती है, लेकिन त्योहार के दिनों में दिन में भी इस बकरा पैठ पर चहल-पहल बरकरार है। इस बकरा मंडी में आप अपनी जेब के हिसाब से कितने का भी बकरा ले सकते हैं। बकरे की कीमत सोने के भाव से भी ऊंची है। इन बकरों की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मुस्लिम समुदाय बकरों की खरीदरी में जुटा हुआ है। जिसकी जैसी जेब उसको वैसा ही बकरा इस बकरा मंडी में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के इन दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, पीछे की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे

'अमीर' की कीमत मांगी है साढ़े तीन लाख

ईद के मद्देनजर लोगों ने बाजार में खरीददारी शुरू कर दी है। अब त्योहार जब र्इद-उल-अजहा का है, तो आपको बताते हैं एक एेसे बकरे के बारे में जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बकरे का नाम 'अमीर' है। मेरठ का यह 'अमीर' राजस्थानी की तोतापरी नस्ल का है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका वजन 195 किग्रा है। 'अमीर' बिना रुके दो किलोमीटर तक भाग लेता है। इसके अलावा चार मंजिला इमारत में भी यह बिना रुके सरपट ऊपर चढ़ जाता है। बकरा मार्केट में आया यह बकरा सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बकरे को लेकर उसके मालिक राशिद मियां मेरठ लेकर आए है। अजमेर निवासी राशिद मियां कहते है कि अभी तक इस बकरे की कीमत बकरा मंडी में सवा दो लाख रुपये लग चुकी है, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। राशिद अपने 'अमीर' की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। राशिद ने बताया कि उसने तोतापरी नस्ल का यह बकरा राजस्थान में ही करीब दो साल पहले खरीदा था। उस समय यह बकरा उन्होंने तीस हजार रुपये में खरीदा था। उस समय इस बकरे का वजन 50 किलोग्राम था। राशिद ने बताया कि 'अमीर' को देखने और उसे खरीदने के लिए काफी लोग आ रहे हैं। हालांकि जब तक 'अमीर' की सही कीमत नहीं मिलेगी, वह नहीं बेचेगा।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में इतने घंटे बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

यह है 'अमीर' बकरे की खुराक

इस बकरे के मालिक ने बताया कि ये रोजाना करीब ढाई किलो दूध पीता है। दूध के अलावा सेब और अमरूद बड़े चाव से खाता है। अमीर की खुराक में पिलखन के पत्ते भी शामिल हैं, इसके अलावा सूखे मेवे भी खिलाए जाते हैं। रोजाना करीब पौने एक किलो चने भी खिलाए जाते हैं। इस अमीर की खुराक प्रतिदिन करीब 400 रुपये खर्च हो जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग