24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Lok Sabha Election Result 2024: नतीजों से पहले जश्न की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बिछा रेड कार्पेट, Video

MP Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रेड कार्पेट बिछाया गया है। यही नहीं बीजेपी कार्यालय को फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया भी जा रहा है। इसके अलावा, कार्यालय परिसर में एक बड़ा मंच भी तैयार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jun 2024, 11:56 AM IST

MP Lok Sabha Election Result 2024

MP Lok Sabha Election Result 2024 :लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना ( Vote Counting ) शुरु हो गई है। हालांकि, शुरुआती रुझान में राज्यभर में बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। लेकिन, परिणाम आने के पहले मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) कार्यालय में जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है।

राजधानी भोपाल में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रेड कार्पेट बिछाया गया है। यही नहीं बीजेपी कार्यालय को फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया भी जा रहा है। इसके अलावा, कार्यालय परिसर में एक बड़ा मंच भी तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल कांग्रेस ऑफिस में जश्न की तैयारी, 1 क्विंटल लड्डू का ऑर्डर, कमलनाथ को है जीत का भरोसा !

भाजपा कार्यालय में बड़े जश्न की तैयारी

बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर विभिन्न मीडिया समूहों द्वारा एग्जिट पोल में पूरे देश में एनडीए और प्रदेश में भी बीजेपी को बढ़त मिलने का पूर्वानुमान लगाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय भोपाल में जश्न की तैयारी की जा रही है। जश्न के लिए कार्यालय में विशेष तैयारी की गई है।